राज्य

*घरेलू समस्याओं का समाधान किया ह्यूमन राइट्स डिफेंडर*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा/ पटना के भिखना पहाड़ी (नया टोला) और पटना के दीघा की घरेलू समस्याओं का समाधान ह्यूमन राइट्स डिफेंडर ने किया। उक्त जानकारी ह्यूमन राइट्स डिफेंडर के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिन्हा ने दी।

उन्होंने बताया कि ह्यूमन राइट्स डिफेंडर के पास एक मामला पटना के दीघा का था, जिसे संस्थान के सदस्यों ने दीघा जाकर आवेदक और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठ कर गृहस्थ जीवन की समस्याओं का समाधान कर दिया।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि दीघा के मामलों के निपटारा करने के समय ह्यूमन राइट्स डिफेंडर की ओर से संस्थापक सह राष्ट्रीय महासचिव पूजा सिन्हा, सहसंस्थापक सह राष्ट्रीय महासचिव (एसटी/एससी विंग) आशा देवी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रश्मि सिन्हा, राष्ट्रीय सहायक सचिव किरण,
राष्ट्रीय निगरानी सरिता देवी तथा सक्रीय सदस्य रेणु देवी उपस्थित थे।

उन्होंने बताया कि दूसरा मामल पटना के भिखना पहाड़ी के नया टोला स्थित
धरहरा कोठी का था।

यहां भी एक घरेलू हिंसा से सबंधित मामला था। इस मामलों से संबंधित आवेदन प्रतिभा कुमारी द्वारा दी गई थी।
प्रतिभा कुमारी को विभिन्न तरह से पति द्वारा प्रताड़ित किया जाता था और बच्चों के भरण पोषण भी नहीं किया जाता था। साथ ही मान सम्मान से संबंधित मामला था।

उन्होंने बताया कि प्रतिभा कुमारी विवश होकर अपने बच्चों के भरण पोषण हेतु जब घर से बाहर जाकर काम करने लगी तो उससे होने वाली आमदनी को भी उसका पति छीन लेता था और तरह तरह से प्रतारित करता था। ह्यूमन राइट्स डिफेंडर ने प्रतिभा कुमारी के आवेदन को संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई की।

ह्यूमन राइट्स डिफेंडर की संस्थापिका सह राष्ट्रीय महासचिव पूजा सिन्हा,
सहसंस्थापिका सह राष्ट्रीय महासचिव (एस टी/एस सी विंग) आशा देवी एवं राष्ट्रीय निगरानी सरिता देवी ने घर जाकर लिखित रूप में पति पत्नी के बीच समझौता कराई।
———–

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!