अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पटना : रालोसपा ने राज्यव्यापी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया..

पटना/रणजीत कुमार सिन्हा, रालोसपा बिहार भर में मजदूरों के सवालों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर रुख अपनाए हुए है।रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय उपेन्द्र कुशवाहा जी ने पांच सूत्री मांग को लेकर आज जन्दाहा के गांधी चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।इस अवसर पर उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार सरकार की निरंकुशता एवं अकर्मण्यता के कारण देश भर में बिहार के प्रवासी मजदूरों की हालत दयनीय है।उन्होंने कहा कि सरकार के ही आंकड़े में करीब 30 लाख लोगों को बिहार लाया जाना है और अभी औसतन 12 हजार छात्रों-मजदूरों को लाया जा रहा है।इस तरह से तो सभी को लाने में करीब 280 से 300 दिन लगेगा।उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सरकार लोगों को लाना ही नहीं चाहती है।उधर, सरकार की अर्कमण्यता से गुजरात में बिहार के दिहाड़ी मजदूरों की निर्मम पिटाई हो रही है।उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी, लॉकडाउन और प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहे बिहार वासियों के हित में सरकार से पांच सूत्री मांगों को लेकर रालोसपा बिहार भर में आंदोलनरत है।पार्टी यह आंदोलन राज्य से बाहर फंसे मजदूरों एवं अन्य लोगों को जल्दी वापस लाने हेतु ट्रेनों की संख्या बढ़ाने, गुजरात सहित अन्य राज्यों में बिहारियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को अविलंब रुकवाने, बिहार आने वाली ट्रेनों में यात्री सुविधा की समुचित व्यवस्था करवाने, जिनके खाते में अभी तक राशि नहीं डाली गई है, उनके खाते में शीघ्रातिशीघ्र ₹2000/- डाला जाए।जिनको पूर्व में ₹1000/- दिया गया है, उनके खाते में पुनः ₹1000/-डालने और प्राकृतिक प्रकोप से किसानों के हुए नुकसान की अविलंब भरपाई के लिए कर रही है।उन्होंने कहा कि पुतला दहन में कम लोग ही एक स्थान पर इकट्ठा होकर और साथ ही सोशल डिस्टेनसिंग का पूर्ण रूप से पालन करते हुए कर किया गया।इस अभियान के तहत रालोसपा के हर जिले में पुतला दहन कार्य्रकम आयोजित किया गया।रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष, अभियान समिति जीतेंद्र नाथ और राष्ट्रीय महासचिव राहुल कुमार शेखपुरा में, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा कैमूर में, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष चंदन बागची सहरसा, प्रदेश महासचिव बबन यादव ने पटना में, युवा नेता हिमांशु पटेल सुल्तानगंज और किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुभाष कुशवाहा ने तुरकौलिया चम्पारण में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button