ब्रेकिंग न्यूज़
दानापुर के चित्रकूट नगर में पकड़ी गई 40 लीटर शराब, एक व्यक्ति गिरफ्तार

सागर कुमार / केके सिंह
दानापुर के चित्रकूट नगर में पकड़ी गई 40 लीटर शराब, एक व्यक्ति गिरफ्तार
दानापुर/ पटना
दानापुर थानान्तर्गत चित्रकूट नगर वार्ड नंबर 34 के रोड नंबर 03 से शराब कारोबारी सुमन कुमार जिसकी उम्र करीब 32 वर्ष है,को गिरफ्तार किया गया है।
आसूचना संकलन के आधार पर पटना पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में 40 लीटर अवैध विदेशी शराब भी बरामद ।
थाना प्रभारी कमलेश्वर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दिन के लगभग 12:00 बजे खुद थाना प्रभारी कमलेश्वर प्रसाद सिंह , एसआई मेघनाथ गुप्ता सहित कई पुलिसकर्मियों के संयुक्त छापेमारी के बाद गिरफ्तारी की गई।



