ताजा खबर
बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के माननीय उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। NCP के एक सशक्त नेता के रूप में उन्होंने जनसेवा और सार्वजनिक जीवन में अमिट योगदान दिया। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति तथा इस दुःख की घड़ी में समर्थकों एवं शोक संतप्त परिजनों को असीम धैर्य और संबल प्रदान करें।


