District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जनता दरबार में 7 में 2 मामलों का हुआ निष्पादन

डीएम व एसपी के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है

किशनगंज, 06 जनवरी (के.स.) । धर्मेन्द्र सिंह, सदर थाना सहित जिले के सभी थानों में शनिवार को जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार मे फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंच रहे थे। डीएम व एसपी के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है। अलग अलग थाना में लगाये गए जनता दरबार मे फरियादियों की भीड़ जुटी। दूर दराज के गांवों से भी लोग फरियाद लेकर पहुंचे थे। सदर थाने में लगाये गए जनता दरबार में 9 मामला सामने आया। जिसमे दो मामला का निष्पादन किया गया। सीओ समीर कुमार, अंचल निरीक्षक गंगा राम टुड्डू, सदर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह की मौजूदगी मे लगाए गए जनता दरबार में थाना क्षेत्र के कई लोग अपनी अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचे। पूर्व में दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर ससमय उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। वही जनता दरबार मे लंबित मामलों में अगली तिथि दी गई। डीएम तुषार सिंगला व एसपी डा. इनाम उल हक मेगनु के निर्देश पर जिले के सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है।एसपी डा. मेगनु ने कहा कि जमीनी विवाद से जुड़े मामलों में थानों में जनता दरबार लगाया जाता है। जिसमे सुलह के आधार पर थानों में लगने वाले जनता दरबार मे मामलों का निष्पादन किया जता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button