किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : रेलवे ऑफिस क्लब कटिहार में राज्यस्तरीय अंडर-14 शतरंज में सराहनीय प्रदर्शन, अमानुल्लाह द्वितीय, अर्पिता तीसरे स्थान पर।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, कोसी रेलवे ऑफिस क्लब कटिहार में पिछले दिनों से चल रहे राज्यस्तरीय अंडर-14 श्रेणी की शतरंज प्रतियोगिता का समापन 28 अप्रैल को हो गया। इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने जिले की 21-सदस्यीय शतरंज टीम 29 अप्रैल को वापस किशनगंज लौटी है। जिला शतरंज संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव कमल कर्मकार ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे करीब 5 दर्जन खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा करते हुए अपने जिले के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। उन्होंने बताया कि इसके बालक वर्ग में मोहम्मद अमानुल्लाह को दूसरा, आयुष कुमार को चौथा, रूशील झा को 10वां, सूरोनॉय दास को 11वां, नमन कुमार को 12वां, रोहित गुप्ता को 15वां, शौर्य आनंद को 16वां, हिमांश जैन को 17वां, जॉयब्रतो दत्ता को 18वां, कुमार शौर्य नाथ को 24वां, अरिंदम यादव को 33वां एवं ऋत्विक कुमार को 37वां स्थान प्राप्त हुआ। जबकि बालिका वर्ग में ठाकुरगंज की अर्पिता आचार्य तीसरे, शेष किशनगंज के धान्वी कर्मकार चौथे, प्रत्युषी जैन 5वें, रिया गुप्ता 7वें, दृष्टि दिया प्रामाणिक 8वें, माहिता अग्रवाल 9वें, पलचीन जैन 10वें, सानिया परवीन 11वें एवं रूपिका जैन 12वें स्थान पर अपनी -अपनी जगह बनाई। इन विजेता खिलाड़ियों को संघ के उपाध्यक्ष डॉ सौरभ कुमार सहित अनेक लोगों ने बधाई दी। इस अवसर पर डॉ सौरभ ने कहा कि अत्यंत रोचक दिमागी खेल “शतरंज” को खेलना अब अपने जिले के बच्चों का संस्कार बन चुका है। आए दिन ये नई-नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं और इसका श्रेय: निश्चित रूप से इस संघ से जुड़े सभी नि:स्वार्थ, सहृदय, क्रीड़ाप्रेमी लोगों को दिया जाना चाहिए जिनके सामूहिक प्रयास से इन खिलाड़ियों के मार्ग आए दिन प्रशस्त होता जा रहा है। मौके पर संघ के संयुक्त सचिव तथा मोहम्मद अमानुल्लाह के निजी प्रशिक्षक निरोज खान, संयुक्त सचिव सुधांशु सरकार, सहायक सचिव रोहन कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button