District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : डीएम ने किया सीएम नीतीश कुमार की निर्धारित समाधान यात्रा की तैयारियों की समीक्षा।

मुख्यमंत्री, बिहार की किशनगंज में 4 फरवरी को क्षेत्र भ्रमण और जिला में समीक्षा बैठक होगी।किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, मुख्यमंत्री, बिहार की निर्धारित समाधान यात्रा को लेकर डीएम श्रीकांत शास्त्री के द्वारा रविवार को जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ डेरामारी पंचायत, कोचाधामन और सीएम के निर्धारित भ्रमण स्थल का निरीक्षण किया गया है। उनके द्वारा सीएम के समाधान यात्रा के दौरान निर्धारित समीक्षा बैठक एवं क्षेत्र भ्रमण को लेकर बिंदुवार तैयारियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। तैयारियां अंतिम चरण में है। मुख्य रूप से मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार के किशनगंज प्रवास में 4 फरवरी को उनके द्वारा विभिन्न समूहों के साथ वार्ता, क्षेत्र भ्रमण, योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण, जीविका समूह, नल जल योजना, नली गली योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कौशल युवा कार्यक्रम, उद्यमी योजना, जीविका कार्यालय भ्रमण, जीविका दीदियों के साथ वार्ता आदि की समीक्षा व निरीक्षण के निमित तैयार कार्य योजना की समीक्षा किया गया है। निरीक्षण के दौरान डीडीसी, एडीएम, स्थापना उप समाहर्त्ता -सह-डीएलएओ, एडीएम (लोक शिकायत निवारण), एसडीएम और अन्य सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री, बिहार की किशनगंज में 4 फरवरी को निर्धारित समाधान यात्रा के निमित डीएम श्रीकांत शास्त्री के द्वारा जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों के साथ सर्वप्रथम भेड़ियाडांगी स्थित जीविका कार्यालय का भ्रमण किया गया। अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में निर्माण कार्य, डेरामारी पंचायत सरकार भवन में तालाब निर्माण कार्य और जीविका कार्यालय में रेशम निर्माण मशीन, प्राथमिक विद्यालय भेड़ियाडांगी का जायजा लिया गया। जीविका कार्यालय स्थित रेशम रिले सेंटर का निरीक्षण किया गया।धागा उत्पादन में संलग्न जीविका दीदियों के कार्यों का सीएम के द्वारा अवलोकन किया जाना है। तत्पश्चात डीएम के द्वारा प्राथमिक विद्यालय, भेड़ियाडांगी की तैयारियों को देखा गया। सीएम द्वारा यहां पर स्थानीय समूह के साथ वार्ता किया जाना है।इसके पश्चात मुख्य रूप से डे मार्केट, डेरामारी में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्घाटन/लोकार्पण होना है। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ डेरामारी पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया गया है। डेरामारी पंचायत सरकार भवन में तालाब निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने, अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में सौंदर्यीकरण व शेष निर्माण कार्य को पूर्ण करने तथा पहुंच पथ ठीक करने का निर्देश दिया गया है। खगड़ा स्थित सम्राट अशोक भवन का निरीक्षण किया गया, यहां पर माननीय मुख्यमंत्री जीविका समूह से फीडबैक लेंगे। तदनुसार हॉल में जीविका दीदियों के बैठने, पहुंच पथ का निरीक्षण किया गया है। अस्थाई हेलीपैड खगड़ा स्टेडियम में तैयार करने का निर्देश दिया गया है। खगड़ा हवाई अड्डा की तैयारियां लगभग पूर्ण है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!