अपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : चोर ने बाइक की डिक्की से उड़ाए 79,500 रुपए..

चोरी की लिखित आवेदन पौआखाली में देकर न्याय की गुहार लगाई..

किशनगंज-ठाकुरगंज/फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के पौआखाली थाना क्षेत्र के मालिनगांव पंचायत अंतर्गत बांसबारी वार्ड नंबर 11 निवासी (वार्ड सदस्य प्रतिनिधि) सोनू आलम का शीशागाछी के समीप बंधन बैंक से 79500 रूपया लेकर घर जाने के दौरान डाक बंगला चौक पौआखाली से उत्तर पांचगाछी रूट पर एक पान दुकान के पास अपनी बाइक खड़ी करके कुछ सामान लेने लगा। वापस जब सोनू आलम अपने बाइक की तरफ आया तो उसने देखा कि बाइक का डिक्की खुला हुआ है और उसमें रखें 79500 रूपया की चोरी हो गई। डिक्की में रुपया को ना देख कर सोनू आलम हक्के बक्के रह गए जिसके बाद सोनू आलम ने परिजनों को भी सूचना दी और चोरी की लिखित आवेदन पौआखाली में देकर न्याय की गुहार लगाई है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button