प्रमुख खबरें

अररिया जिला के पलासी प्रखंड के ब्रहकुम्बा पंचायत में सहयोग शिविर का हुआ आयोजन

अररिया जिला के पलासी प्रखंड के ब्रहकुम्बा पंचायत में सहयोग शिविर का हुआ आयोजन

अररिया (अब्दुल कैय्युम)। अररिया जिला के पलासी प्रखंड में सब का सम्मान-जीवन आसान निश्चय के तह जन समस्याओं के समाधान को लेकर मंगलवार को प्रखंड के ब्रहकुम्बा पंचायत के पंचायत भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। सहयोग शिविर की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया लुबड़ी देवी ने की। बैठक में बीडीओ आदित्य प्रकाश,बीपीआरओ अखिलेश कुमार, सीओ सुशील कांत सिंह, पीओ मोहम्मद अख्तर आलम, एम ओ कुमुद सिंह, सीडीपीओ मंजुला कुमारी व्यास, बीएओ अनुराग विश्वास, एसडीओ बिजली विभाग जीकेश कुमार, प्रकाश कुमार,
मुखिया प्रतिनिधि संतोष मंडल, एल एस सोनाली कुमारी, डॉ अबू तालिब, मौजूद थे। सहयोग शिविर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस को लेकर पूर्व से ही लोगो को जागरूक किया था। शिविर में स्वास्थ्य, बिजली, कृषि, मनरेगा, मत्स्य, आयुष्मान शिविर, राजस्व, सुरक्षा पेंशन,पीएम आवास योजना, पीएचडी, पंचायती राज विभाग, आईसीडीएस, सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायत प्राप्ति को लेकर काउंटर लगाए गए थे। इस क्रम में वरीय पदाधिकारी बीडीओ आदित्य प्रकाश ने कहा कि शिविर में प्राप्त सभी शिकायतों का बारी बारी निष्पादन किया जयगा तथा योजना से वंचित लाभुकों को उचित लाभ दिलाया जयगा। उन्होंने कहा प्रत्येक पंचायत में हर महीने के पहले व अंतिम मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जयगा। इस अवसर पर बीडीओ आदित्य प्रकाश ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित लगभग 44 प्रकार के सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक कैसे पहुचे इस को लेकर लोगो को जागरूक किया गया हैं। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार किया गया हैं। बीडीओ ने कहा कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का शतप्रतिशत त्वरित समाधान करना हैं। सीओ सुशीलकान्त सिंह, पीओ अख्तर आलम ने भी राजस्व, मनरेगा संबंधी विभिन्न प्रकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही साथ शिविर में जॉब कार्ड का भी वितरण किया गया। मौके पर प्रेम प्रकाश, आवास सहायक महताब आलम, पी आर एस आशिफ इक़बाल, चंदन कुमार आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!