ताजा खबर

राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुप्रीमों श्री उपेन्द्र कुशवाहा का बिहार यात्रा 14 से 16 दिसंबर तक : राम पुकार सिन्हा

लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, व बांका जिलों में बिहार यात्रा पूरी करने के बाद 38 जिलों में बिहार यात्रा संपन्न हो जायेगी |

ऋषिकेश पाण्डेय/राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद व भारत सरकार के पूर्व मंत्री श्री उपेन्द्र कुशवाहा का पार्टी की ओर से आयोजित बिहार यात्रा के आंठवें चरण में 14 दिसंबर से 16 दिसंबर 2024 तक लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, व बांका में कार्यक्रम आयोजित की गई है | इन जिलों में कार्यक्रम पूरी होने के बाद बिहार के 38 जिलों में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का बिहार यात्रा संपन्न हो जायेगी |
उक्त आशय की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बिहार प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने बताया की आठवें चरण की चार जिलों में बिहार यात्रा की सारी तैयारी पूरी कर ली गई हैं | इन जिलों की यात्रा के बाद पार्टी सुप्रीमों श्री उपेन्द्र कुशवाहा की बिहार यात्रा संपन्न हो जायेगी |

श्री सिन्हा ने बताया की श्री कुशवाहा 14 दिसंबर को रात्रि विश्राम भागलपुर में, वही 15 दिसंबर को बांका में करेंगे |

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!