फिल्मी दुनिया

नीलकमल सिंह और अनुपमा यादव का गाना ‘ओढ़निया मईल बा’ ने मचाया धमाल।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-भोजपुरी के दो युवा लोकप्रिय सिंगर नीलकमल सिंह और अनुपमा यादव का नया गाना ‘ओढ़निया मेल बा’ ने रिलीज के साथ म्यूजिक वर्ल्ड में धमाल मचा दिया है। उनका यह गाना आज टी-सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। यह एक खूबसूरत सा गाना है। इसमें नीलकमल सिंह और अनुपमा यादव की आवाज की जुगलबंदी संगीत प्रेमियों को खूब पसंद आ रही है। गाने का म्यूजिक वीडियो भी कमाल का है। इसमें नीलकमल यादव और सृष्टि उत्तराखंडी नजर आए हैं। दोनों ने इस गाने को अपनी दिलकश अदाकारी से और भी आकर्षक बना दिया है।

वहीं, गाना ‘ओढ़निया मईल बा’ को लेकर नीलकमल सिंह ने कहा कि गाना मजेदार है। यह गाना एक प्यार भरा नोक झोंक पर आधारित है। यूं कहें कि फुल कमर्सियल गाना है और इसे हमने मस्ती भरे अंदाज में अपने श्रोताओं के समक्ष पेश किया है। उम्मीद है उन्हें खूब पसंद आएगी। उन्होंने कहा कि अनुपमा यादव एक अच्छी सिंगर हैं। उनके साथ काम करके बहुत मजा आया है। हमलोगों ने इस गाने को अपना पूरा फोकस दिया है, जिससे यह उभर कर सामने आ रहा है। आप सभी इस गाने को खूब सुने और बड़ा बनाए।

गाने को लेकर प्रोजेक्ट मैनेजर सोनू श्रीवास्तव ने कहा कि जिस हिसाब से लोगों का हमारे चैनल से रिलीज गाने को समर्थन मिल रहा है। उससे हम और अच्छे गाने लेकर आने को प्रेरित हो रहे हैं। यह गाना भी कमाल का है, इसे जरूर सुनें। उन्होंने बताया कि इस गाने में गीतकार आशुतोष तिवारी हैं। संगीतकार प्रियांशु सिंह हैं। निर्देशक बिभांशु तिवारी हैं। रिकार्डिस्ट ब्रिजेश बागी और कोरियोग्राफर असलम खान हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!