राजनीति

जननायक कर्पूरी ठाकुर के अधूरे सपनों को पूरा करूंगा : उपेन्द्र कुशवाहा

• रालोजद प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय नेताओं के साथ बिहार के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षगण की हुई बैठक |

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-पटना  देश के प्रख्यात समाजवादी चिंतक, पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए हम सभी पार्टी के साथी जी-जान से जुट जाए| उक्त बाते रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारत सरकार के पूर्व मंत्री श्री उपेन्द्र कुशवाहा ने आज रालोजद प्रदेश कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्मशताब्दी समारोह की तैयारी हेतु आयोजित राज्य स्तरीय बैठक में रालोजद के राष्ट्रीय, प्रदेश के नेतागण, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी व सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कही| श्री कुशवाहा ने कहा कि रालोजद कार्यकर्ताओं के बल पर ही आगामी 23 जनवरी 2024 को श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में जननायक कर्पूरी जी का जन्म शताब्दी समारोह ऐतिहासिक मनाया जायेगा| उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि जननायक के अधूरे सपनों को पूरा करने में हम सभी रालोजद कार्यकर्त्ता तैयार है| बैठक की अध्यक्षता रालोजद बिहार प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा तथा संचालन प्रदेश महासचिव सुभाष सिंह चंद्रवंशी ने की| बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद, पूर्व मंत्री व सांसद डा० मोनाजिर हसन, पूर्व विधायक डा० रणविजय सिंह, ई० शम्भूनाथ सिन्हा, बैधनाथ मेहता, राम पुकार सिन्हा, अजय कुशवाहा, ब्रजेन्द्र पप्पू, प्रशांत पंकज, ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह, हिमांशु पटेल, अशोक राम, ई० स्मृति कुमुद, संतोष गोंड, संतोष गुप्ता, डा० दीपक कुमार, मो० साद हुसैन समेत सभी जिला अध्यक्षगण जिला प्रभारी ने संबोधित किया।

उक्त आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर दी है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button