कॉलेज ऑफ कॉमर्स की प्रोफेसर डॉक्टर सलोनी के पति डा0 संजय कुमार (NMCH) के मामले का अद्यतन।
सागर कुमार विशेष संवाददाता
कॉलेज ऑफ कॉमर्स की प्रोफेसर डॉक्टर सलोनी के पति डा0 संजय कुमार (NMCH) के मामले का अद्यतन।
1 .गुमशुदा व्यक्ति डा0 संजय कुमार की सकुशल बरामदगी को उच्च प्राथमिकता देते हुये एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है ।
2 .कार को गांधी सेतु के पिलर नंबर 47 से हाजीपुर-पटना लेन में लाॅक अवस्था में बरामद किया गया है।
डा0 संजय कुमार के आवास से लेकर जहां से कार बरामद हुई है तक का सीसीटीवी फूटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया है।
4 .FSL की टीम द्वारा कार की फोरेंसिक जांच की जा रही है कि कोई सुराग मिल सके ।
5 .स्थानीय व अन्य आधे दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की गई है।
6 .स्थानीय लोगों से पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि कार गांधी सेतु पर दिनांक 01.02.23 की रात्रि में करीब 8 बजे पार्क की गई थी।
7 .पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
8 .SDRF की टीम को भी अनुसंधान में सहयोग हेतु बुलाया जा रहा है ।



