ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन से पांचों दलों के कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार हुआ: उमेश सिंह कुशवाहा।….

संजय कुमार सिन्हा/सोमवार को नवादा जिला के आईटीआई मैदान में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार जद (यू0) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार समाजिक न्याय के साथ सर्वांगीण विकास की दिशा में दिन-रात कार्य कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र को आगे बढ़ा रहे हैं। बिहार और देश के सुनहरे भविष्य हेतु हमें दोनों नेताओं की इस करिश्माई जोड़ी को ताकत प्रदान करना है।
श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि ‘2025 में 225 और फिर से नीतीश’ एनडीए परिवार का एक लक्ष्य, एक उद्देश्य और एक संकल्प है। जिसे साकार करने हेतु पहुँचाने के लिए पांचों घटक दलों के सभी सम्मानित प्रदेश अध्यक्षगण एक साथ तमाम जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा रहे हैं और जीत का मूलमंत्र दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने तमाम कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें बंद मुट्ठी की तरह एकजुट होकर 2025 में विकासविरोधी विपक्षी ताकतों के नकारात्मक राजनीति को नेस्तनाबूद करना है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सड़क, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम हुए हैं। 19 वर्षों के अपने शासनकाल में मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने हर-घर तक पीने का शुद्ध पानी पहुंचाया, हरेक गांव में नली-गली और हरेक घर में शौचालय का निर्माण कराया है। नीतीश सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का नतीजा है कि आज अंतिम पायदान में खड़े समाज के हर परिवार तक विकास की किरणें पहुंच रही है। हमारे नेता ने समाज के हर वर्ग का उत्थान किया है।
श्री कुशवाहा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि भ्रष्टाचारी परिवार के युवराज अपने माता-पिता के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताने के बजाए जनता ने दिशाहिन करने में जुटे हैं। 15 वर्षों के जंगलराज में लूट, हत्या और बलात्कार की घटनाएं आम थी। अपहरण का डील मुख्यमंत्री आवास में होता था लेकिन 2005 के बाद श्री नीतीश कुमार बिहार में कानून का राज स्थापित किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से उक्त मौके पर भाजपा के मा0 प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 दिलीप जायसवाल, हम(से0) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 अनिल कुमार, लोजपा (आर0) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी, रालोमो के मा0 कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन चैधरी, मा0 सांसद श्री विवेक ठाकुर, एनडीए प्रदेश कार्यक्रम संयोजक एवं जद(यू0) के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी स्थापना श्री चंदन कुमार सिंह सहित एनडीए के कई मा0 विधायकगण, विधानपार्षदगण एवं वरीय नेतागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button