चतरा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद।…

भारती मिश्रा:-चतरा झारखं: पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गये। वहीं, लहूहुहान एक पुलिसकर्मी को हॉस्पिटल ले जाया गया है। शहीद जवानों के नाम सिकंदर सिंह ,गया वजीरगंज निवासीऔर सुकल राम पलामू निवासी बताई जा रही है, वहीं जख्मी जवान का नाम आकाश सिंह बताया गया। घलाल जवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहा उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया। यह मुठभेड़ चतरा के जूरी बेरियो थाना क्षेत्र के बेरियों जंगल में हुई। मुठभेड़ के बाद अतिरिक्त बल के साथ जंगल में घुसी पुलिस नक्सलियों की टोह में सघन छापामारी कर रही है। रूक-रूक कर दोनों तरफ से गोलियां चल रही है। पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों को भी गोलियां लगी है। खबर है कि पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें दो जवान शहीद हो गये।