ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : गुरु के बिना मानव कल्याण संभव नही, महर्षि मेही परमहंस महाराज का 138वीं जयंती समारोह आयोजित..

अररिया/अब्दुल कैय्युम, जिले के महर्षि मेही साधना आश्रम जय प्रकाश नगर में रविवार को सद गुरु महर्षि मेही परमहंस जी महाराज के 138वीं जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्वामी शिवानंद जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि गुरु के बिना मानव कल्याण संभव नही। इस लिये सभी मनुष्य को ईश्वर भक्ति करनी चाहिए। इस से पूर्व सुबह में जयंती समारोह के अवसर पर प्रभात फैरी निकली गयी। प्रभात फैरी में आज क्या है महर्षि मेही जन्म दिवस, संत पथ अमर, सबका ईस्वर एक है, ईश्वर को पाने का रास्ता एक है, जब तक सागर में रहे पानी अमर रहे गुरुदेव की वाणी, सहित अन्य नारो से गली गली गुंजित रहा। इस अवसर पर साधना आश्रम में गुरु भक्तों ने गुरु महाराज के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। और भंडारा का आयोजन किया गया। जयंती समारोह के अवसर पर भारी संख्या में गुरुभक्त मौजूद थे। सत्संग को सफल बनाने में किशन बाबा, सीताराम बाबा, पंकज भारती, सुभाष बाबा, सुमित बाबा, शशि भूषण आदि सक्रिय दिखे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button