प्रमुख खबरें

*रालोमो के मार्गदर्शक सी पी सिन्हा को पार्टी कार्यालय से दी गई अंतिम विदाई *

ऋषिकेश पांडे/राष्ट्रीय लोक मोर्चा के मार्गदर्शक, सामाजिक न्याय के पक्षधर, शोषितों-वंचितों के हक और अधिकार के लिए सदैव संघर्ष करने वाले वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान पार्षद श्री सी० पी० सिन्हा को आज पार्टी कार्यालय से अंतिम विदाई दी गई। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश कार्यालय 24M स्ट्रैंड रोड में आज श्री सिन्हा का पार्थिव शरीर लाया गया। जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने रालोमो परिवार की ओर से पुष्प चक्र से श्री सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्री सिन्हा के दोनों पुत्र भी उपस्थित थे। बिहार विधान परिषद में श्रद्धांजलि अर्पित किए जाने के बाद श्री सिन्हा का पार्थिव शरीर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश कार्यालय में लाया गया। अंतिम विदाई के बाद मीडिया से बात करते हुए श्री कुशवाहा ने कहा कि श्रद्धेय सीपी सिन्हा जी का जीवन समाज के शोषित, वंचित और पिछड़े वर्ग के लिए सतत संघर्ष का प्रतीक रहा है। उनकी कमी हमें हमेशा खलेगी, लेकिन उनके विचार, मूल्य और संघर्ष की प्रेरणा हमारी पार्टी और कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन का स्रोत बनी रहेगी। पार्टी के मुख्यालय प्रभारी प्रशांत पंकज ने कहा कि वंचितों के मसीहा, सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर सी० पी० सिन्हा जी को समाज हमेशा आदर्श के रूप में याद रखेगा।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामेश्वर महतो, मुख्यालय प्रभारी प्रशांत पंकज, चौधरी बसंत पटेल, मोहन यादव, नितिन भारती अशोक राम , अनंत गुप्ता, सौरभ सागर, विनोद कुमार पप्पू,अशोक कुशवाहा आदि सहित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी महान स्मृतियों को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की और अंतिम विदाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!