District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : 338 छठ घाटों में सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम, डीएम-एसपी ले रहे थे व्यवस्था की जानकारी

जिले में उदीप्तमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा संपन्न

किशनगंज, 20 नवंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले में उदीप्तमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ सोमवार को प्रातः छठ पूजा हुआ संपन्न। जिला प्रशासन की प्रशंसनीय सुरक्षा व्यवस्था में जिला अंतर्गत लगातार चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा बिना किसी अप्रिय घटना के शांतपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया है। इस अवसर पर उदीप्तमान भगवान भास्कर की उपासना एवं श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दी। जिले में राम जानकी घाट, प्रेम पुल, देवघाट खगड़ा, धोबीघाट, गाड़ीवान मोहल्ला, घोड़ामारा घाट पश्चिम पाली पुलिस लाइन के करीब, बेलूआ स्थित डोक नदी ओदरा घाट, पवना घाट, भातडाला पोखर ठाकुरगंज घाट इत्यादि प्रमुख स्थानों बड़ी संख्या में विभिन्न छठ घाटों पर यहा छठ पुजा के अंतिम दिन प्रातःकाल उदीप्तमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दी गयी। गौरतलब हो कि शनिवार को सुबह से ही प्रशासन व पुलिस के वरीय अधिकारी लगातार छठ घाटों का मुआयना कर रहे थे। एसडीएम लतीफुर रहमान अंसारी, एसडीपीओ गौतम कुमार, सदर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह सहित वरीय अधिकारी छठ घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। डीएम तुषार सिंगला व एसपी डा. इनाम उल हक मेगनु लगातार व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे। किशनगंज शहर व प्रखंड में 72 स्थानों में व जिले में 338 छठ घाटों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। भीड़ वाले छठ घाटों में विशेष रूप से निगरानी बरती जा रही थी। शहर में जहां जहां भीड़ वाले घाट थे उसके पास वाली सड़क में शाम तीन घण्टे व सुबह में वाहनों का आवागमन वर्जित था। केवल व्रतियों के लिए घाट के पास जाने के लिए ई-रिक्शा वर्जित नहीं था। मुख्यालय डीएसपी अजित प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में यातायात थानाध्यक्ष सरोज कुमार ट्रैफिक व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे। वही इंस्पेक्टर मोहन कुमार, चितरंजन प्रसाद यादव, अवर निरीक्षक शहनवाज खान सहित पुलिस पदाधिकारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर का गश्त लगा रहे थे। भीड़ में शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए व छेड़खानी करने वालों पर सादे लिबास में पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। टीम घाट वाले मार्गों में तैनात थी। महिलाओं से छेड़खानी करने वालों पर टीम की विशेष नजर थी। छठ पर्व के दौरान अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस की विशेष नजर थी। किसी प्रकार की अफवाह न फैले इस पर भी पुलिस लगातार निगरानी बरत रही थी। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म व्हाट्सएप, फेसबुक आदि पर निगरानी रखे हुए थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button