पार्टी कार्यकर्ताओं में परिवर्तन और क्रांति की भावना होनी ही चाहिए – प्रवीण सिंह

केवल सच- पलामू
मेदनीनगर – भारतीय जनता पार्टी पलामू जिला की महत्वपूर्ण बैठक पार्टी जिला कार्यालय में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय नन्द पाठक ने की एवं संचालन जिला महामंत्री श्याम बाबू ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा झारखंड प्रदेश के वरिष्ठ नेता सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रवीण सिंह का आगमन हुआ।
मुख्य अतिथि प्रवीण सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं में परिवर्तन और क्रांति की भावना होनी चाहिए। क्योंकि यही भावना किसी कार्यकर्ता को बड़ा नेता बना सकती है। ऐसी भावना समाजहित और देशहित के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मजबूती को बूथ की मजबूती से जोड़ते हुए कहा कि यदि बूथ मजबूत होगी तो कार्यकर्ता मजबूत होगा और कार्यकर्ता मजबूत होगा तो संग़ठन मजबूत होगा।
जिलाध्यक्ष विजय नन्द पाठक ने उपस्थित मंडल अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा संचालित सभी योजनाओं के प्रचार प्रसार में तेज़ी लाएं। प्रयास रहे कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभुक तक आसानी से पहुंच जाए।
उन्होंने हेमंत सरकार के नाकामियों को भी जनता के बीच ले जाने का निर्देश दिया।और कहा कि हेमन्त सरकार सिर्फ और सिर्फ राज्य को लूटने में लगी है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता श्यामनारायण दुबे ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता वही सच्चा है जो पार्टी के लिए दिन रात निस्वार्थ भाव से लगा रहता है।बदले में उसे किसी चीज़ की अपेक्षा भी नहीं होती है।और बड़े सौभाग्य की बात है कि भाजपा के पास ऐसे कार्यकर्ताओं की कोई कमी नहीं है।
प्रेम सिंह ने संगठन की मजबूती के लिए मंडल अध्यक्षों को टिप्स दिए।बताया कि कैसे बूथों पर काम कर बूथ समिति को मजबूत किया जा सकता है।
परशुराम ओझा ने मंडल अध्यक्षों को मंडल से जुड़े जनमुद्दों को लेकर आंदोलन करने का निर्देश दिया।
कामेश्वर कुशवाहा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं की मजबूती एवं संबलता पर विशेष रूप से चर्चा किया।
अमित तिवारी ने पलामू प्रमंडल में सूखे व अकाल की भयावह स्थिति पर चर्चा किया।धन्यवाद ज्ञापन सुरेंद्र विश्वकर्मा ने किया।
मौके पर पाटन छतरपुर विधायक पुष्पा देवी,डिप्टी मेयर मंगल सिंह,विनोद सिंह,कामेश्वर कुशवाहा, विजय ओझा,विभाकर पांडे,दुर्गा जोहरी,अजय तिवारी,जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह अरविंद गुप्ता धर्मेंद्र उपाध्याय सुनील पासवान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष ज्योति पांडे, जिला मंत्री धीरेन्द्र दुबे मनोज दुबे संतोष सिंह रेनू देवी,कोषाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता,मीडिया प्रभारी संटू सिंह,आई टी सेल संयोजक अजय सिंह नवेन्दु मिश्र,सुधीर सिंह,राकेश तिवारी, शशिभूषण पांडे,छोटू सिन्हा, सुनील पांडे,सुशील सिंह,जवाहर चंद्रवंशी,राजू सिंह,रवि गुप्ता,मनदीप प्रजापति,जितेंद्र सिंह,बल्लू बलराम समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।