District Adminstrationकिशनगंजन्यायपालिकाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जिला विधिक सेवा प्राधिकार में तीन पदों पर चयन की प्रक्रिया शुरू।

समाज के वंचित वर्ग को पेशेवर तरीके से गुणात्मक और सक्षम कानूनी सेवाएं किया जाएगा प्रदान।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली द्वारा एक नया मॉडल, ‘कानूनी सहायता रक्षा परामर्श प्रणाली’ पेश किया गया है। उक्त प्रणाली के अंतर्गत वकीलों का पूर्णकालिक कार्य शामिल है, जिसमें विशेष रूप से समाज के वंचित वर्ग को पेशेवर तरीके से गुणात्मक और सक्षम कानूनी सेवाएं प्रदान किया जाएगा। इसके तहत जिले मे कानूनी सहायता रक्षा परामर्श प्रणाली का गठन किया जाना है। इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज के द्वारा अलग अलग तीन पदों के लिए रिक्तियां निकाली गई है। जिसमें अधिवक्तागण का चयन किया जाना है। जिस हेतु चीफ लीगल ऐड डिफेंस कौंसिल के लिए 01, डिप्टी चीफ लीगल ऐड डिफेंस कौंसिल के लिये 03 एवं अस्सिस्टेंट लीगल ऐड डिफेंस कौंसिल के लिए 10 रिक्तियां निकाली गई है। आवेदन 5 मई तक जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज के कार्यालय में लिए जाएंगे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button