देशस्वास्थ्य

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय केन्द्र ने रोजाना नए मामलों में बढ़ोतरी वाले राज्यों को पत्र लिखा।।…..

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:- आरटी-पीसीआर जांच का अनुपात बढ़ाएं और रैपिड एंटीजन निगेटिव लोगों के लिए आरटी-पीसीआर द्वारा पुनः परीक्षण अनिवार्य हो

बीमारी के प्रसार पर रोकथाम के लिए सख्त और समग्र निगरानी व कड़ी रोकथाम के महत्व को रेखांकित किया

Posted On: 21 FEB 2021 11:43AM by PIB Delhi
भारत में पिछले कुछ दिनों में सक्रिय मामलों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,45,634 के स्तर पर बनी हुई है। यह अब भारत के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.32 प्रतिशत है।

भारत के 74 प्रतिशत से ज्यादा सक्रिय मामले केरल और महाराष्ट्र में हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी रोजाना मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। पंजाब और जम्मू व कश्मीर में भी प्रति दिन नए मामले बढ़ रहे हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001SCTP.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003AW85.jpg

 

केरल में पिछले चार हफ्तों में, औसत साप्ताहिक मामले 42,000 के उच्चतम और 34,800 के निचले स्तर के बीच रहे हैं। इसी प्रकार, केरल में पिछले चार हफ्तों के दौरान, सप्ताहिक पॉजिटिव दर 13.9 प्रतिशत से 8.9 प्रतिशत के बीच रही है। केरल में, अलपुझा जिला एक विशेष चिंता की वजह बना हुआ है, जहां साप्ताहिक पॉजिटिव दर बढ़कर 10.7 प्रतिशत हो गई है और साप्ताहिक मामले बढ़कर 2,833 हो गए हैं।

महाराष्ट्र में, पिछले चार हफ्तों में, साप्ताहिक मामलों में तेजी का रुझान बना हुआ है और यह 18,200 से बढ़कर 21,300 के स्तर पर पहुंच गए हैं; वहीं साप्ताहिक पॉजिटिव दर 4.7 प्रतिशत से बढ़कर 8 प्रतिशत हो गई है। मुंबई के उपनगरीय इलाके विशेष चिंता की वजह बने हुए हैं, जहां साप्ताहिक मामले 19 प्रतिशत तक बढ़ गए। नागरपुर, अमरावती, नासिक, अकोला और यवतमाल में साप्ताहिक मामले क्रमशः 33 प्रतिशत, 47 प्रतिशत, 23 प्रतिशत, 55 प्रतिशत और 48 प्रतिशत तक बढ़ गए।

पंजाब में कोविड 19 के संक्रमण के प्रसार पर गौर करें तो यह तेजी से गंभीर स्थिति में पहुंच रहा है। राज्य में, पिछले चार हफ्तों के दौरान, साप्ताहिक पॉजिटिव दर 1.4 प्रतिशत से बढ़कर 1.6 प्रतिशत हो गई है, वहीं बीते चार हफ्तों में साप्ताहिक मामलों की संख्या 1,300 से बढ़कर 1,682 हो गई है। सिर्फ एक जिले एसबीएस नगर में ही, साप्ताहिक पॉजिटिव दर 3.5 प्रतिशत से बढ़कर 4.9 प्रतिशत हो गई और साप्ताहिक मामले दोगुने से ज्यादा बढ़कर 165 से 364 हो गए।

5 राज्यों/ संघ शासित क्षेत्रों में साप्ताहिक पॉजिटिव दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। राष्ट्रीय औसत 1.79 प्रतिशत है। वहीं महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 8.10 प्रतिशत की साप्ताहिक पॉजिटिव दर है।

WhatsApp Image 2021-02-21 at 10.46.06 AM.jpeg

केन्द्र ने सभी राज्यों को पांच मुख्य क्षेत्रों पर काम करने की सलाह दी है। वे इस प्रकार हैं :

अनुपातिक रूप से आरटी-पीसीआर परीक्षण में बढ़ोतरी पर जोर के साथ परीक्षणों की कुल संख्या में सुधार किया जाए।
सभी निगेटिव रैपिड एंटीजन टेस्ट परिणामों के बाद अनिवार्य रूप से आरटी-पीसीआर जांच कराई जाए और इस तरह का कोई भी निगेटिव व्यक्ति बचा न रह जाए।
सख्त और समग्र निगरानी के साथ ही चिह्नित जिलों में सख्त रोकथाम पर फिर से जोर दिया जाए।
जांच के बाद जीनोम सीक्वेंसिंग के माध्यम म्यूटैंट स्ट्रेंस की नियमित निगरानी के साथ ही मामलों के उभरते हुए क्लस्टर्स की निगरानी की जाए।
मृत्यु के ज्यादा मामलों वाले जिलों में नैदानिक प्रबंधन पर जोर दिया जाए।
कोविड टीकाकरण के मोर्चे पर, भारत का कुल टीकाकरण 1.10 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है।

आज सुबह 8 बजे तक मिली प्रोविजन रिपोर्ट के मुताबिक, 18 फरवरी, 2021 को सुबह 8.00 बजे तक 2,30,888 सत्रों के माध्यम से टीकों की कुल 1,10,85,173 खुराक दी जा चुकी हैं। इसमें 63,91,544 एचसीडब्ल्यू (पहली खुराक), 9,60,642 एचसीडब्ल्यू (दूसरी खुराक) और 37,32,987 एफएलडब्ल्यू (पहली खुराक) शामिल हैं।

उन लाभार्थियों के लिए 13 फरवरी, 2021 से कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी खुराक देना शुरू कर दिया गया, जिन्हें पहली खुराक मिले हुए 28 दिन बीत चुके हैं। एफएलडब्ल्यू का टीकाकरण 2 फरवरी, 2021 को शुरू हो गया था।

क्रं. संख्या

 

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

टीका प्राप्‍त कर चुके लाभार्थी

पहला चरण

दूसरा चरण

कुल टीकाकरण

1

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

4,846

1,306

6,152

2

आंध्र प्रदेश

4,07,935

85,536

4,93,471

3

अरुणाचल प्रदेश

19,702

4,041

23,743

4

असम

1,53,259

11,050

1,64,309

5

बिहार

5,22,379

38,964

5,61,343

6

चंडीगढ़

12,953

795

13,748

7

छत्तीसगढ

3,40,557

20,668

3,61,225

8

दादरा और नगर हवेली

4,939

244

5,183

9

दमन और दीव

1,735

213

1,948

10

दिल्ली

2,94,081

17,329

3,11,410

11

गोवा

15,070

1,113

16,183

12

गुजरात

8,21,940

60,130

8,82,070

13

हरियाणा

2,08,308

23,987

2,32,295

14

हिमाचल प्रदेश

94,897

12,076

1,06,973

15

जम्मू और कश्मीर

2,00,695

6,731

2,07,426

16

झारखंड

2,52,634

11,325

2,63,959

17

कर्नाटक

5,40,868

1,13,430

6,54,298

18

केरल

3,99,064

38,829

4,37,893

19

लद्दाख

5,631

600

6,231

20

लक्षद्वीप

1,809

115

1,924

21

मध्य प्रदेश

6,40,805

3,778

6,44,583

22

महाराष्ट्र

8,75,752

46,976

9,22,728

23

मणिपुर

40,215

1,711

41,926

24

मेघालय

23,877

629

24,506

25

मिजोरम

14,627

2,241

16,868

26

नगालैंड

21,526

3,909

25,435

27

ओडिशा

4,38,127

94,966

5,33,093

28

पुदुचेरी

9,251

853

10,104

29

पंजाब

1,22,429

13,859

1,36,288

30

राजस्थान

7,82,701

38,358

8,21,059

31

सिक्किम

11,865

700

12,565

32

तमिलनाडु

3,39,686

31,160

3,70,846

33

तेलंगाना

2,80,973

87,159

3,68,132

34

त्रिपुरा

82,369

11,587

93,956

35

उत्तर प्रदेश

10,66,290

85,752

11,52,042

36

उत्तराखंड

1,30,908

7,146

1,38,054

37

पश्चिम बंगाल

6,33,271

49,786

6,83,057

38

विविध

3,06,557

31,590

3,38,147

कुल

1,01,24,531

9,60,642

1,10,85,173

 

टीकाकरण अभियान के 36वें दिन (20 फरवरी, 2021), कुल 4,32,931 खुराक दी गईं, जिनमें से 2,56,488 लाभार्थियों को 8,575 सत्रों में पहली खुराक (एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू) और 1,76,443 एचसीडब्ल्यू को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

दूसरी खुराक लेने वाले 60.04 प्रतिशत लोग 7 राज्यों से संबंधित हैं। अकेले कर्नाटक की 11.81 प्रतिशत (1,13,430 खुराक) हिस्सेदारी रही।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0056HFY.jpg

अभी तक कुल 1.06 करोड़ (1,06,89,715) लोग उबर चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 11,667 मरीज ठीक हो गए और डिस्चार्ज हो गए। भारत की 97.25 प्रतिशत की कुल सुधार दर दुनिया में सबसे ज्यादा है।

नए मामलों में से 81.65 प्रतिशत 5 राज्यों से संबंधित हैं।

केरल में 5,841 नए ठीक हुए मामलों के साथ किसी एक दिन में सबसे ज्यादा संख्या में लोग स्वस्थ हुए। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 2,567 लोग स्वस्थ हो गए, वहीं तमिलनाडु में 459 लोग ठीक हो गए।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006V3V3.jpg

 

85.61 प्रतिशत नए मामले 5 राज्यों से संबंधित हैं।

6,281 नए मामलों के साथ महाराष्ट्र रोजाना के आधार पर सबसे आगे बना हुआ है। इसके बाद 4,650 मामलों के साथ केरल है, वहीं कर्नाटक में 490 नए मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटों के दौरान सामने आए नए मामलों में सिर्फ दो राज्यों महाराष्ट्र और केरल की 77 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007APYV.jpg

 

22 राज्यों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड 19 से एक भी मृत्यु नहीं हुई। ये राज्य गुजरात, ओडिशा, जम्मू व कश्मीर (यूटी), आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गोवा, झारखंड, पुडुचेरी, असम, मेघालय, लक्षद्वीप, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम, लद्दाख (यूटी), नगालैंड, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, डीएंडडी और डीएंडएन हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान 101 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई।

मृत्यु के नए मामलों में पांच राज्यों की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 40 लोगों की मृत्यु हुई। केरल में 13 लोगों की मौत हो गई। पंजाब में 9 लोगों की मौत हो गई।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008UJR9.jpg

 

पिछले 24 घंटों के दौरान, सिर्फ 1 राज्य में 20 से ज्यादा मौत हुईं; सिर्फ 1 राज्य में 10 से 20 के बीच मृत्यु हुईं; 2 राज्यों में 6 से 10 लोगों के बीच मृत्यु हुईं और 10 राज्यों में 1 से 5 के बीच मौत हुईं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button