District Adminstrationकिशनगंजठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : पौआखाली थाना क्षेत्र में बालू माफियाओं के हौसले बुलंद..

किशनगंज-ठाकुरगंज/फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत पौआखाली थाना क्षेत्र के सिमलबाड़ी बूढ़ी कनकई नदी से करीब आधा दर्जन ट्रैक्टर द्वारा रोजाना अवैध खनन किया जा रहा है और यह अवैध खनन दिन के उजाले में बिना किसी डर के बालू माफिया कर रहे हैं। अहले सुबह से ही बूढ़ी कनकई नदी से बालू का अवैध खनन शुरू हो जाता है और दिन भर जारी रहता है। गौरतलब हो कि बरसात के दिनों में सिमलबाड़ी गांव कटाव से प्रभावित रहता है। इसके बावजूद भी बालू माफियाओं द्वारा अवैध खनन बंद नहीं हो रहा है। बालू चोर अपना जेब गर्म कर रहे हैं इस अवैध खनन के कारण सरकारी राजस्व में प्रतिदिन लाखों रुपए की क्षति हो रही है। बालू माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि दिन के उजाले में ही बिना किसी रोक-टोक के करीब आधे दर्जन ट्रैक्टरों द्वारा अवैध खनन नदी से करवा कर बेच रहे हैं और अपना जेब गर्म कर रहे हैं। इन लोगों को ना तो कानून का डर है और ही नियम की परवाह।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button