अपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : कोचाधामन के रहमतपारा में महिला की गोली मारकर हत्या मामले के एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र के रहमतपारा में 16 मार्च को एक महिला की गोली मारकर हत्या मामले के एक आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को कोचाधामन से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी सकलैन को एसपी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। एसपी डॉ इनाम उल हक मेगनु ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 16 मार्च को कोचाधामन थाना क्षेत्र के रहमतपारा में महिला रोबी बेगम की गोली मारकर हत्या की गई थी। इसी मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं। मामले के उदभेदन के लिए एक टीम का गठन किया गया था। एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी ने भी घटना स्थल का मुआयना किया था।इसके बाद आरोपी को पकड़ा गया। घटना आपसी विवाद के कारण घटी थी। टीम में कोचाधामन थानाध्यक्ष आरिज एहकाम, अवर निरीक्षक राकेश प्रसाद, चंदन कुमार शामिल थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button