अपराधकिशनगंजठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : 9 लीटर देशी व 22 लीटर विदेशी शराब के साथ दो बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार

किशनगंज, 02 जून (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह/फरीद अहमद, जिला के ठाकुरगंज प्रखंड के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के जिलेबिया मोड़ के समीप वाहन जांच के क्रम में ठाकुरगंज पुलिस को सफलता हाथ लगी है। ठाकुरगंज थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने शुक्रवार को बताया कि दो बाइक पर सवार दो व्यक्ति को जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया। जांच के क्रम में 9 ली० देशी व 22 लीटर 940 एमएल का विदेशी शराब के साथ दोनों बाइक को जप्त किया गया। पूछताछ के दौरान अपना नाम हजरत अली व रबीउल इस्लाम दोनों पोठिया निवासी बताया गया। आगे थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने कहा कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्त पर मध्य-निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button