किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : सशस्त्र सीमा बल के द्वारा साईकिल रैली का किया आयोजन, प्रदूषण न करने के लिए किया गया जागरूक

किशनगंज, 02 जून (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, शुक्रवार को बरजीत सिंह कमांडेंट 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के निर्देशन में चलाए जा रहे विश्व पर्यावरण दिवस के विषय वस्तु मास मोबिलाइजेशन और मिशन लाइव के तहत साईकिल रैली का आयोजन किया गया। इस साईकिल रैली की अगुवाई काईखो अथिको द्वितीय कमान अधिकारी द्वारा की गई। साथ मे पदम सिंह मीणा सहायक कमांडेंट (संचार), सतपाल शर्मा सहायक कमांडेंट सहित जवानों द्वारा भाग लिया गया। इस साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को शुद्ध रखना ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना साफ-सफाई और प्रदूषण न करने के लिए जागरूक किया गया। यह साइकिल रैली लगभग 5 किलोमीटर तक चलाई गई और पर्यावरण बचाने का संदेश लोगों तक पहुंचाया और लोगों को जागरूक किया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button