District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : इवीएम वेयर हाऊस में भारत निर्वाचन आयोग के एसओपी का अक्षरशः अनुपालन करें: प्रभारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी

निर्वाचन आयोग के प्रावधान के अनुसार मासिक निरीक्षण संपन्नकिशनगंज, 02 जून (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, प्रभारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी स्पर्श गुप्ता ने डीआरडीए के निकट अवस्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाऊस का मासिक बाहरी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इवीएम वेयर हाऊस का सील, बाहरी परिसर की सफाई, सुरक्षा, सीसीटीवी संचालन आदि की सूक्ष्मता से जांच की। उन्होंने कहा कि वेयर हाऊस संचालन में भारत निर्वाचन आयोग के एसओपी का अक्षरशः अनुपालन होना चाहिए। सुरक्षा नियमों के साथ कोई त्रुटि या ढिलाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने वेयरहाउस के बाहर सुरक्षात्मक गतिविधियों का अनुपालन कड़ाई से कराने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रतिनियुक्त सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक निर्देश देते हुए लगातार सीसीटीवी को मोनिटर करने की हिदायत दी। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश चंद्र, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) व अन्य उपस्थित रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button