ताजा खबरफिल्मी दुनिया

*वायरल सेंसेशन शिवानी सिंह और नीलम गिरी का नया धमाकेदार गाना “पकौड़ी” हुआ रिलीज*

गुड्डू कुमार सिंह/भोजपुरी वायरल सेंसेशन शिवानी सिंह और अभिनेत्री नीलम गिरी का नया गाना “पकौड़ी” रिलीज के साथ वायरल हो रहा है और इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। “पकौड़ी” गाने में विशेष रूप से दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने वाला इसके बोल और अद्वितीय संगीत है। गाने का थीम एक ऐसे शख्स से जुड़ा है, जिसके पास रोजगार नहीं और वह काम करने के लिए शहर जाना चाहता है। लेकिन उसकी पत्नी उसे गांव में ही पकौड़े बेच कर रोजगार करने के लिए प्रेरित करती है।

लिंक : https://youtu.be/z3y3eXsKCP8?si=t_AZakJg-TSS89Wa

गाने को सुर म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया है। इसका गीत संतोष राजा ने लिखा है, जबकि संगीत का जिम्मा रोशन हेगड़े ने संभाला है। गाने के वीडियो का निर्देशन लक्की विश्वकर्मा द्वारा किया गया है। इसमें नीलम गिरी और महेंद्र यादव मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। दोनों की शानदार परफॉर्मेंस ने गाने को और भी जीवंत बना दिया है।

गाने की प्रोडक्शन टीम में क्रिएटिव हेड के रूप में महेंद्र यादव काम कर रहे हैं, जबकि इसके निर्माता सुरिंदर यादव हैं। डिजिटल हेड के रूप में विक्की यादव की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, जिन्होंने गाने के डिजिटल प्रमोशन की जिम्मेदारी संभाली है। इस गाने के प्रचार का कार्य पीआरओ रंजन सिन्हा द्वारा किया जा रहा है।

गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो गया। इसके म्यूजिक वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया है। गाने के बोल, संगीत और कलाकारों की केमिस्ट्री को दर्शकों से बेहद सराहना मिल रही है। “पकौड़ी” गाना अपने अनोखे स्टाइल और मनोरंजन की वजह से भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच ट्रेंड कर रहा है।

गाने के रिलीज के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। गाने के बोल और म्यूजिक को लेकर दर्शक खासे उत्साहित हैं और इसे बार-बार सुन रहे हैं। “पकौड़ी” गाने की सफलता के बाद, यह उम्मीद की जा रही है कि यह गाना आने वाले दिनों में भी चार्टबस्टर्स की लिस्ट में बना रहेगा और नए रिकॉर्ड स्थापित करेगा। गाने की टीम और सुर म्यूजिक बैनर की यह कोशिश रही है कि वे अपने दर्शकों को हमेशा कुछ नया और मनोरंजक प्रस्तुत करें, और “पकौड़ी” इस दिशा में एक सफल कदम साबित हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button