किशनगंजज्योतिष/धर्मबांकाबिहार

किशनगंज : जगह-जगह शिविर लगाकर शिवभक्तों के बीच बांटा गया महाप्रसाद

किशनगंज, 24 अगस्त (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, पवित्र सावन माह की अंतिम सोमवारी के अवसर पर सोमवार को शहर का माहौल पूरी तरह शिवमय नजर आया। बाबा भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों की ओर पहुंचे।शिवभक्तों की सेवा के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में सेवा शिविर लगाए गए, जहां श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद और पेय पदार्थ का वितरण किया गया।

केलटैक्स चौक से भूतनाथ गौशाला मंदिर जाने वाली मुख्य सड़क पर कई स्थानों पर सेवा शिविर लगाए गए थे। इन शिविरों में मंदिर की ओर जा रहे श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी, खीर, पूड़ी सहित विभिन्न प्रकार के महाप्रसाद का वितरण किया गया। गर्मी को देखते हुए कई शिविरों में ठंडे शर्बत और पेयजल की भी व्यवस्था की गई थी।

शिवभक्त अविनाश अग्रवाल, ओम सोनार सहित कई स्थानीय श्रद्धालुओं ने सेवा शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। वे श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद और शर्बत वितरित करते नजर आए। रास्ते से गुजर रहे कांवड़ियों और अन्य शिवभक्तों ने भी सेवा शिविरों में प्रसाद ग्रहण किया।

सेवा शिविरों के आयोजन से श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली। खासकर तेज गर्मी के बीच ठंडा शर्बत और पेयजल मिलने से मंदिर की ओर जा रहे भक्तों ने राहत महसूस की। अंतिम सोमवारी को लेकर सुबह से ही शहर की प्रमुख सड़कों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और जगह-जगह लगाए गए सेवा शिविरों में भक्तों की सेवा का सिलसिला जारी रहा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button