किशनगंजपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज में बकरीद को लेकर 284 स्थानों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

किशनगंज,06जून(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले में शनिवार को बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले के 284 स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। एसपी सागर कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था की पूरी कमान संभाली गई है।

एसडीएम लतीफुर रहमान अंसारी, एसडीपीओ वन गौतम कुमार और एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार सिंह विधि-व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। वहीं, सभी थानाध्यक्षों को सतर्कता बरतने और आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) को अलर्ट मोड में रखा गया है। एसपी स्वयं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

प्रखंडवार तैनाती का विवरण इस प्रकार है:

  • किशनगंज नगर व प्रखंड : 62 स्थान
  • कोचाधामन प्रखंड : 21 स्थान
  • बहादुरगंज प्रखंड : 30 स्थान
  • दिघलबैंक प्रखंड : 41 स्थान
  • ठाकुरगंज प्रखंड : 50 से अधिक स्थान
  • पोठिया प्रखंड : 46 स्थान
  • टेढ़ागाछ प्रखंड : 12 स्थान

इसके अतिरिक्त किशनगंज प्रखंड में 10 सुरक्षित दंडाधिकारी विशेष रूप से तैनात किए गए हैं। आपदा प्रबंधन कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष का नंबर 06456-225152 जारी किया गया है।

सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी नजर

एसपी सागर कुमार ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक या भ्रामक पोस्ट करने से बचें। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की विशेष टीम सोशल मीडिया पोस्ट्स पर नजर बनाए हुए है।

उन्होंने कहा कि सभी नागरिक पर्व को आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब के साथ मनाएं, यही हमारी साझा विरासत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button