ठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा खेलकूद का किया आयोजन

8वीं वाहिनी, 12वीं वाहिनी, 41वीं वाहिनी और 19वीं वाहिनी के जवानों और महिला जवानों ने प्रतिभाग किया।

किशनगंज, 15 जून (के.स.)। फरीद अजमद, अनूप रोबा कछप, कार्यवाहक कमान्डेंट 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज के दिशा निर्देश पर गुरुवार को खेल-कूद (खो-खो) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वाहिनी के उप कमांडेंट रविकांत द्विवेदी द्वारा की गई। जिसमे 8वीं वाहिनी, 12वीं वाहिनी, 41वीं वाहिनी और 19वीं वाहिनी के जवानों और महिला जवानों ने प्रतिभाग किया। उप कमांडेंट ने सभी प्रतिभागियों को खेल के महत्व के बारे में बताते हुये कहा कि खेल कूद हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, मानव-जीवन में अनेक प्रकार की परेशानियां और तनाव है। लोग विभिन्न प्रकार की चिंताओं से घिरे रहते हैं। खेल-कूद हमें इन परेशानियों, तनावों एवं चिंताओं से मुक्त कर देती है। खेल-कूद को जीवन का आवश्यक अंग मानने वाले जीवन में आने वाली समस्याओं का सामना करने में सक्षम होते हैं। खेल-कूद स्वास्थ्यवर्धक होते हैं, ये शरीर के विभिन्न अंगों के उचित संचालन में मददगार होते हैं। खेलने से शरीर का व्यायाम होता है तथा पसीने के रूप में शरीर में जमा जल बाहर निकल आता है। उन्होंने कहा कि खेल-कूद शरीर और मन में ताजगी लाता है, इनसे मांसपेशियाँ सुगठित हो जाती हैं खेलों के महत्त्व को देखते हुए पूरी दुनिया में विभिन्न खेलों की प्रतियोगिता का आयोजन होता है, अत: जीवन में खेल-कूद का महत्त्वपूर्ण स्थान होना चाहिए। इसी क्रम में वाहिनी मुख्यालय में विभिन्न वाहिनियों से आये हुए प्रतिभागियों के मध्य खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे प्रतिभागी चयनित किये गए। इस कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक शंकर कुमार मण्डल, मुख्य आरक्षी संजय मिश्रा, ललित कुमार सहित बल के अन्य कर्मचारीगण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button