ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

स्वच्छता कर्मियों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।..

सोनू कुमार:-एकंगरसराय(नालंदा) बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के बादराबाद पंचायत के ओरियावा गाँव के खेल मैदान से लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत ठोस एवं तरल अवशिष्ट प्रबंधन कार्य का शुभारंभ पंचायत के मुखिया कंचन कुणाल,बीडीओ गीता कुमारी, पंचायती राज पदाधिकारी सुमन उपाध्याय ने संयुक्त रूप से स्वछता कर्मियों को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुखिया कंचन कुणाल ने बताया कि पंचायत के सभी वार्डो में सफाई अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में दो-दो सफाई कर्मी को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि बादराबाद पंचायत में अब डोर टू डोर कचरा कलेक्शन किया जाएगा। यह अभियान पंचायत को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए चलाया जा रहा है।बीडीओ गीता कुमारी ने लोगों से अपील किया कि घर का कचड़ा इधर उधर नही फेके, सूखे व गीले कचरे को हरा व नीले अलग-अलग डस्टबिन में ही डाले।इस कार्य को सफल बनाने में सभी लोग सहयोग प्रदान करे। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुमन उपाध्याय ने कहा कि सरकार के द्वारा सूखा एवं गिला कचरा अलग-अलग रखने के लिए प्रत्येक घरों में हरा व नीले रंग का डस्टबिन दिया जा रहा है।उन्होंने इस अभियान को काफी महत्वपूर्ण बताते हुए अभियान के उद्देश्य की विस्तृत रूप से लोगों की जानकारी दी।राजद जिलाउपाध्यक्ष बिनोद यादव ने कहा कि सरकार की सोच है,कि शहर की तरह गाँव भी सुंदर व स्वच्छ बने।इसके लिए बिहार सरकार काफी मुस्तैदी से धरातल पर कार्य कर रही है।अब शहर की तरह गाँव भी दिखने लगी है।शहर की तरह सारी सुख सुविधाए गांवो में जीवन बसर करने वाले लोगों को मिल रहा है।जिला परिषद प्रतिनिधि संतोष यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत के गांवों से निकलने वाले कचरे के लिए वर्मी कम्पोस्ट पिट,सोख पिट बनाई गई हैं।सूखे और गिले कचरे को अलग अलग कर जैविक खाद तैयार की जा रही हैं।
इस अवसर पर महिलाओं व पुरुषों को कचरा ढ़ोने के लिए ढेला, ऑटो दी गयी।लोगों के बीच डस्टबिन भी वितरण किया गया।इस अवसर पर मुखिया कंचन कुणाल, बीडीओ गीता कुमारी, पीआरओ सुमन उपाध्याय, राजद जिलाउपाध्यक्ष बिनोद यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि संतोष यादव, सरपंच नरेश प्रसाद, उपसरपंच राजन सिन्हा, सचिदानन्द यादव, रौशन यादव,पंच सदस्य रविन्द्र सिंह, वार्ड सदस्य मन्जोगा पाल, उमेश प्रसाद, मुन्ना कुमार, टुनटुन यादव, कारु यादव, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि शिवजी यादव, वीरेन्द्र कुमार, संतोष कुमार समेत पंचायत के कई वार्ड ,पंच सदस्य व गण्यमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो:-स्वच्छता कर्मियों को हरि झंडी दिखाकर रवाना करते मुखिया कंचन कुणाल,बीडीओ गीता,पीआरओ सुमन उपाध्याय

Related Articles

Back to top button