District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : बेहतर विधि व्यवस्था को ले एसपी ने 23 पुलिस पदाधिकारियों को किया इधर से उधर।

पोठिया थानाध्यक्ष बने निशिकांत।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिला पुलिस कप्तान डॉ इनाम उल हक मेगनु ने बेहतर विधि व्यवस्था व अनुसंधान को लेकर 23 पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया है। जिसमे अवर निरीक्षक व सहायक अवर निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल है। वही 2018 बैच के दारोगा निशिकांत कुमार को पोठिया थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। अवर निरीक्षक संजय कुमार को टेढ़ागाछ थाने में कनीय अवर निरीक्षक, अवर निरीक्षक अजित कुमार को ओपी प्रभारी विशनपुर, धर्मपाल कुमार को सुखानी से दिघलबैंक, सिद्धार्थ को पोठिया से बहादुरगंज भेजा गया है। वही पुरंचंद राही को पौआखाली से ठाकुरगंज थाना, चंद्रमा चौधरी को कोचाधामन से सदर थाना, परवेज आलम को पिकेट प्रभारी चिचुवावाड़ी से बहादुरगंज, नवीन कुमार को टेढ़ागाछ से मध् निषेध कोषांग प्रभारी, प्रमोद कुमार को ठाकुरगंज से बीबीगंज थाना, देवकांत सिंह को बीबीगंज से ठाकुरगंज, वही महिला थाना में तैनात सीमा कुमारी को कोचाधामन थाना इसके अलावे सहायक अवर निरीक्षक शंभु शर्मा, प्रमोद कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, रामवतार प्रसाद, उपेंद्र शर्मा, राघेवन्द्र उपाध्याय, विजय पंडित, विनोद कुमार, जंगली मंडल व रंजीत पासवान को अलग अलग थानों में पदस्थापित किया गया है। जिला पुलिस कप्तान डॉ इनाम उल हक मेगनु ने बताया कि बेहतर पुलिसिंग के लिए पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। कुछ पुलिस अफसरों की नए थाने में पोस्टिंग की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!