60 राजस्व अधिकारियों को अंचल अधिकारी का कार्यकारी प्रभार, राजस्व विभाग ने जारी की अधिसूचना
राज्य के विभिन्न जिलों एवं अंचलों में हैं तैनात
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/पटना : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बिहार राजस्व सेवा संवर्ग के 60 अधिकारियों को अंचल अधिकारी एवं समकक्ष ग्रेड (वेतन स्तर-09) का कार्यकारी प्रभार प्रदान किया है। इस संबंध में विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी की। विभागीय अधिसूचना के अनुसार, बिहार राजस्व सेवा के राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष ग्रेड (वेतन स्तर-07) के अधिकारियों को उनकी वरिष्ठता के आधार पर उच्चतर पद का अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी प्रभार अगले आदेश तक दिया गया है। इस निर्णय के तहत अधिकांश अधिकारियों को विभिन्न अंचलों में अंचल अधिकारी के रूप में तथा कुछ अधिकारियों को राजस्व अधिकारी-सह-कानूनगो एवं सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर कार्यकारी प्रभार दिया गया है।
पदोन्नत अधिकारियों में श्री रवीन्द्र कुमार, अंचल अधिकारी, नरपतगंज, अररिया,श्री नीरज कुमार, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, अरवल, श्री पंकज कुमार, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, भोजपुर,श्री अमित कुमार, अंचल अधिकारी, पचरुखी, सिवान, श्री मृत्युंजय कुमार, राजस्व अधिकारी -सह-कानूनगो बंदोबस्त कार्यालय, अरवल, श्री मनोज कुमार प्रसाद, अंचल अधिकारी, रहुई, नालंदा, श्री रोहन रंजन सिंह, अंचल अधिकारी, बंजरिया, पू० चंपारण, श्री भगवती शकर पाण्डेय, अंचल अधिकारी, सिमरी,बक्सर, सुश्री सलोनी करण, अंचल अधिकारी, जितवारपुर, समस्तीपुर, श्री गौतम कुमार, अंचल अधिकारी, चौगाई, बक्सर, श्री चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, अंचल अधिकारी, छौड़ाही, बेगूसराय, श्री अनुभव राय, अंचल अधिकारी, भोरे, गोपालगंज, गौतम कुमार, अंचल अधिकारी, औराई, मुजफ्फरपुर, शशांक सौरभ, अंचल अधिकारी, घोघरडीहा, मधुबनी, श्री नीलेश वर्मा, अंचल अधिकारी, कुर्था, अरवल, श्री उदय प्रताप सिंह, अंचल अधिकारी, अरेराज, पूर्वी चंपारण,श्री शिवम राजस्व अधिकारी-सह-कानूनगो, जहानाबाद, श्री विजय प्रताप सिंह, अंचल अधिकारी, निर्मली, सुपौल, श्री बृजेश कुमार द्विवेदी, अंचल अधिकारी, मोहीउद्दीननगर, समस्तीपुर, श्री लखेंद्र कुमार, अंचल अधिकारी, पीरो, भोजपुर, श्री कुमार शिवम, अंचल अधिकारी, अलीनगर, दरभंगा, श्री मो. अतहर जमील, अंचल अधिकारी, गुरुआ, गया, श्री मो. अमीर हुसैन, अंचल अधिकारी, मानसी, खगड़िया, श्री विकेश कुमार, अंचल अधिकारी, उचकागांव, गोपालगंज, कुमारी निशु सिंह, अंचल अधिकारी, देसरी, वैशाली, श्री सतेन्द्र कुमार, नगरनौसा, नालंदा, श्री शमन प्रकाश, डुमरांव, बक्सर, कुमारी सरिता रानी सिंघिया, समस्तीपुर, श्री चन्दन कुमार, खिजरसराय, गया, श्री कौशिकी चौबे, राजस्व अधिकारी-सह-कानूनगो, मुजफ्फरपुर, श्री मनीष कुमार, बरारी, कटिहार, श्री गौरव कुमार, राजापाकर, वैशाली, सुश्री पिंकी राय, साहेबगंज, मुजफ्फरपुर, सुश्री सुजाता राज, कटैया, गोपालगंज, श्री मुन्ना कुमार, मांझा, गोपालगंज, श्री विश्वजीत कुमार, खैरा, जमुई,सुश्री प्रज्ञा नयनम, जोगापट्टी, पश्चिम चंपारण, सुश्री प्रीति कुमारी मिश्रा, राजस्व अधिकारी, दलसिंहसराय, समस्तीपुर, श्री रवि कुमार, अंचल अधिकारी बरियारपुर, मुंगेर, श्री रंधीर रमण, अंचल अधिकारी, विभूतिपुर, समस्तीपुर, श्री नंद लाल राम, अंचल अधिकारी, मधुबन, पश्चिम चंपारण, श्री महेश कुमार, अंचल अधिकारी, पालीगंज, पटना, श्री दीपक कुमार, अंचल अधिकारी देव, औरंगाबाद, सुश्री वागीशा सिंह, अंचल अधिकारी, अगिआंव, भोजपुर, सुश्री रविना गुप्ता, राजस्व अधिकारी-सह-कानूनगो, वैशाली, शमा परवीन, राजस्व अधिकारी-सह-कानूनगो, गोपालगंज, खुशबू खातून, अंचल अधिकारी ब्रह्मपुर, बक्सर, सुश्री स्वाति सौरभ, राजस्व अधिकारी-सह-कानूनगो, भू-अर्जन कार्यालय, शेखपुरा, श्री शशि कुमार भास्कर, अंचल अधिकारी हायाघाट, दरभंगा, सुश्री शशि कुमारी, अंचल अधिकारी, नौतन, सिवान, सुश्री आरती कुमारी, अंचल अधिकारी, ताजपुर, समस्तीपुर, श्रीमती नेहा कुमारी, अंचल अधिकारी, दलसिंहसराय, समस्तीपुर, श्री धीरज कुमार, अंचल अधिकारी सरायगढ़ भपटियाही, सुपौल, श्री तरुण कुमार रंजन, अंचल अधिकारी, पंचदेवरी, गोपालगंज, सुश्री भाग्यश्री राज, अंचल अधिकारी मोहनपुर, समस्तीपुर, श्रीमती श्वेता सिन्हा, अंचल अधिकारी, दुल्हिनबाजार, पटना, श्री अनिल कुमार, अंचल अधिकारी, डंडारी, बेगूसराय, श्री प्रिय रंजन कुमार, अंचल अधिकारी, समेली, कटिहार, श्रीमती सुष्मिता आनन्द, अंचल अधिकारी, दानापुर, पटना, सुश्री स्पर्श सौरभ, राजस्व अधिकारी-सह-कानूनगो, भू-अर्जन कार्यालय, गया में पदस्थापित हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कार्यकारी प्रभार सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचनाओं एवं विभागीय स्क्रीनिंग समिति की अनुशंसा के आधार पर प्रदान किया गया है। साथ ही यह व्यवस्था माननीय उच्चतम न्यायालय में लंबित वाद के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी।
अधिसूचना के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को अंचल अधिकारी एवं समकक्ष ग्रेड के पद पर योगदान की तिथि से वित्तीय लाभ भी देय होगा। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति सामने आती है तो आदेश में आवश्यक संशोधन अथवा निरस्तीकरण किया जा सकेगा।

