राज्य

राहुल गांधी को अपना जाति, धर्म बता कर देश के जनता का भ्रम दूर करना चाहिए : अरविन्द सिंह

राजीव सुक्ला/ जुलाई : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि श्री राहुल गांधी जी को अपना जाति और धर्म बता कर देश के जनता का भ्रम दूर करना चाहिए।

पूरे देश को जात-पात में बांटने का प्रयास करने वाले श्री राहुल गांधी जी को अपने वंशावली के बारे में भी बताना चाहिए। कि स्वर्गीय फिरोज गांधी (पारसी)और स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी के पुत्र की जाति धर्म क्या है..? स्वर्गीय राजीव गांधी और श्रीमती सोनिया गांधी जी के पुत्र और पुत्री की जाति धर्म क्या है..?

श्री अरविन्द ने कहा कि पूरे देश की जनता जानना चाहती है की सभी की जाति और धर्म पूछने वाले कांग्रेस पार्टी के नेता देश में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी को अपने वंशावली में अपने परदादा परदादी, दादा-दादी, अपने माता-पिता और अपनी जाति और धर्म बता करके इस देश के जनता का भ्रम को दूर करना चाहिए।

और इसमें छुपाने की कौनसी बात है देश की जनता सब समझती है, सिर्फ आपको घोषणा करना है। और अगर आप नहीं बता सकते हैं तो दूसरे से पूछने का अधिकार आपको किसने दिया और आप क्यों पूछ रहे हैं..?

श्री सिंह ने कहा की आप किस मानसिकता सोच और अधिकार से पूछ रहे हैं, समाज को क्या संदेश देना चाहते हैं। इससे आपकी मानसिक स्थिति और गंदी राजनीति का पता चलता है।

इसलिए कृपा करके अपने जाति और धर्म के बारे में आप देश के जनता को बताइए आप किस जाति, धर्म से हैं। और कैसे हैं उस जाति धर्म में, देश के जनता पर कृपा करके यह बताने का कष्ट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button