अगस्त 2022 के दौरान सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 1,43,612 करोड़ रुपए रहा।।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-अगस्त 2022 में हुआ जीएसटी राजस्व संग्रह अगस्त 2021 की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक रहा
मासिक आधार पर होने वाला जीएसटी राजस्व संग्रह 6 माह से लगातार 1.4 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा
अगस्त 2022 के महीने में एकत्र किया गया सकल जीएसटी राजस्व 1,43,612 करोड़
रुपए रहा, जिसमें से सीजीएसटी 24,710 करोड़ रुपए, एसजीएसटी 30,951 करोड़ रुपए,
आईजीएसटी 77,782 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्रित 42,067 करोड़ रुपए
सहित) और 10,161 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्रित 1,018 करोड़ रुपए सहित)
उपकर है।
सरकार ने आईजीएसटी से 29,524 करोड़ रुपए सीजीएसटी के लिए और 25,119 करोड़ रुपए एसजीएसटी के लिए तय किए हैं। नियमित निपटान के बाद अगस्त 2022 के महीने में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 54,234 करोड़ रुपए और एसजीएसटी के लिए 56,070 करोड़ रुपए है।
अगस्त 2022 के महीने में एकत्र जीएसटी राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने में एकत्रित 1,12,020 करोड़ रुपए के जीएसटी राजस्व से 28 प्रतिशत अधिक है। इस महीने के दौरान, माल के आयात से प्राप्त राजस्व 57 प्रतिशत अधिक था और घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से एकत्रित राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है।
लगातार 6 महीने से मासिक जीएसटी राजस्व संग्रह 1.4 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर रहा है। अगस्त के महीने तक जीएसटी संग्रह की प्रगति पिछले वर्ष की इस अवधि की तुलना में 33 प्रतिशत अधिक रही है। और इस तरह इसमें काफी अच्छा उछाल बना हुआ है।
यह परिषद द्वारा बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों का स्पष्ट परिणाम है।
बेहतर रिपोर्टिंग के साथ-साथ आर्थिक सुधार का जीएसटी राजस्व पर लगातार सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। जुलाई 2022 के महीने के दौरान 7.6 करोड़ ई-वे बिल तैयार हुए, जोकि जून 2022 के 7.4 करोड़ रुपए की तुलना में मामूली तौर पर अधिक लेकिन जून 2021 के 6.4 करोड़ रुपए की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक थे।
नीचे दिया गया चार्ट चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व में रुझान दिखाता है। तालिका अगस्त 2021 की तुलना में अगस्त 2022 के महीने के दौरान प्रत्येक राज्य में एकत्र किए गए जीएसटी के राज्य-वार आंकड़े दिखाती है।
.
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001I65M.png
अगस्त 2022 के दौरान जीएसटी राजस्व में हुई राज्यवार प्रगतिः
राज्य
अगस्त 21
अगस्त 22
प्रगति
जम्मू-कश्मीर
392
434
11 प्रतिशत
हिमाचल प्रदेश
704
709
1 प्रतिशत
पंजाब
1,414
1,651
17 प्रतिशत
चंडीगढ़
144
179
24 प्रतिशत
उत्तराखंड
1,089
1,094
0 प्रतिशत
हरियाणा
5,618
6,772
21 प्रतिशत
दिल्ली
3,605
4,349
21 प्रतिशत
राजस्थान
3,049
3,341
10 प्रतिशत
उत्तर प्रदेश
5,946
6,781
14 प्रतिशत
बिहार
1,037
1,271
23 प्रतिशत
सिक्किम
219
247
13 प्रतिशत
अरुणाचल प्रदेश
53
59
11 प्रतिशत
नगालैंड
32
38
18 प्रतिशत
मणिपुर
45
35
-22 प्रतिशत
मिजोरम
16
28
78 प्रतिशत
त्रिपुरा
56
56
0 प्रतिशत
मेघालय
119
147
23 प्रतिशत
असम
959
1,055
10 प्रतिशत
पश्चिम बंगाल
3,678
4,600
25 प्रतिशत
झारखंड
2,166
2,595
20 प्रतिशत
ओडिसा
3,317
3,884
17 प्रतिशत
छत्तीसगढ़
2,391
2,442
2 प्रतिशत
मध्य प्रदेश
2,438
2,814
15 प्रतिशत
गुजरात
7,556
8,684
15 प्रतिशत
दमन और दीव
1
1
4 प्रतिशत
दादरा और नगर हवेली
254
310
22 प्रतिशत
महाराष्ट्र
15,175
18,863
24 प्रतिशत
कर्नाटक
7,429
9,583
29 प्रतिशत