राज्य

अधिवक्ता दिवस के रूप में मनी डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की जयंती….

गुड्डू कुमार सिंह/आरा।अनुमंडल क्षेत्र में रविवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई। पीरो व्यवहार न्यायालय में एसोसिएशन के तत्वावधान में उनकी जयंती अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर पीरो के सभी अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया।

संघ के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह व सचीव श्यामानन्द पाण्डेय ने उन्हें पेन देकर सम्मानित किया। इस क्रम में पीरो बार एसोसिएसन को सरक्षक बिरेन्द्र सिंह,अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ,सचीव श्यामानन्दन पाण्डेय,कोषाध्यक्ष अरूण कुमार राय,पूर्व अध्यक्ष अयोध्या तिवारी,रविन्द्र मिश्र ,कृष्णा तिवारी मनोज कुमार पासवान,सुमीत कुमार श्रीवास्तव ,अशोक कुमार सिंह ,सतेन्द्र कुमार ,राकेश कुमार राय ,मिथलेश सिंह ,विजय कुमार ,सद्दाम टाईपिस्ट समेत सभी बार एसोसिएशन के सभी सदस्यो को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने डा. राजेंद्र प्रसाद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने की। मौके पर महासचिव श्यामानन्द पाण्डेय, कोषाध्यक्ष अरूण कुमार राय, सहायक सचिव पन्नू लाल श्रीवास्तव, अशोक कुमार, कार्यकारणी सदस्य शशि कुमार सुमन अधिवक्ता सत्येंद्र सिंह, सुमीत कुमार श्रीवास्तव ,मनोज कुमार पासवान श्री कृष्ण तिवारी ,राकेश कुमार राय ,पूर्व अध्यक्ष अयोध्या तिवारी ,सचीव सुरेश पासवान ,रविन्द्र मिश्र ,नीरज सिंह,जय गोपाल पाण्डेय ,दिनेश कुमार सिन्हा ,प्रदीप कुमार ,शैलेन्द्र सिंह,मुकेश राय ,मिथलेश सिंह ,धीरज कुमार,रामबाबु राम समेत अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button