District Adminstrationबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : जिला के त्रिसूलिया घाट पर “रिवर रैचिंग” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कार्यक्रम में 3.80 लाख मत्स्य अंगुलिकाओं को नदी में छोड़ा गया है

अररिया, 06 दिसंबर (के.स.)। अब्दुल कैय्युम, जिलाधिकारी, अनिल कुमार द्वारा जिला मुख्यालय स्थित परमान नदी किनारे त्रिसुलिया घाट पर “रिवर रैचिंग” कार्यक्रम के तहत मत्स्य अंगुलिकाओं को नदी में छोड़ा गया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि मत्स्य अंगुलिकाओं छोड़ा जाना नदी के पुनर्स्थापना के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उक्त कार्यक्रम में 3.80 लाख मत्स्य अंगुलिकाओं को नदी में छोड़ा गया है। इस संबंध में जानकारी देते मत्स्य विकास पदाधिकारी अररिया बताया गया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत यह कार्यक्रम पूरे बिहार में चलाया जा रहा है। इस योजना के द्वारा नदी में पर्याप्त मात्रा में मत्स्य अंगुलिकाओं होने से नदी का पुनर्स्थापना होगा। इस अवसर में मत्स्य विभाग के संयुक्त निर्देशक प्रसार एवं प्रशिक्षण गौरी शंकर, उप मत्स्य निर्देशक पूर्णिया शंभू राय, जिला मत्स्य पदाधिकारी अररिया नागेंद्र कुमार, सहायक निर्देशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, नितेश कुमार पाठक, मत्स्य विकास पदाधिकारी, चंदन कुमार एवं संबंधित पदाधिकारी सहित मत्स्य कृषक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!