District Adminstrationअपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : बहादुरगंज के भटाबारी में महिला की हुई हत्या का पुलिस ने किया उदभेदन

मृतका के पति को किया गया गिरफ्तार..

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, बहादुरगंज थाना क्षेत्र के भाटाबारी में 19 नवम्बर को महिला सुरमिला देवी की हुई थी। एसपी डॉ इनाम उल हक मेगनु के निर्देश पर गठित टीम ने घटना का उदभेदन करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मामले में मृतका के पति मोहन लाल को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया दबिया व एक मोबाइल बरामद किया गया है। एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी ने बताया कि बहादुरगंज थाना क्षेत्र के भाटाबारी में बांसझार में शनिवार की देर शाम एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला था। शव की पहचान सुरमिला देवी 32 वर्ष पति मोहन लाल सिंह के रूप में की गई थी। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की पड़ताल की गई। घटना स्थल से कुछ साक्ष्य भी लिए गए। इसके बाद तकनीकी रूप से मामले की पड़ताल शुरू की गई। इस दौरान पुलिस को कुछ आशंका हुआ। इसके बाद महिला के पति मोहन लाल सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। वही मामले में एफएसएल के द्वारा भी जांच की गई। फोरेंसिक जांच के आधार पर मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। इस सम्बंध में मृतका के पिता के बयान पर बहादुरगंज थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button