किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : एन.एफ. रेलवे मजदूर यूनियन ने किया 6 घंटे का भुख हड़ताल।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, ए०आई० 5. आर.एफ एवं एन.एफ. रेलवे मजदूर यूनियन के आसान पर न्यू पेंशन स्कीम रख सरकारी संस्थाओं, के नीजिकरण के विरुद्ध में एन.एफ. रेलवे मजदूर युनियन, किशनगंज शाखा ने अपने सदस्यों के साथ दिनांक 12/10/2022 को सुबह 09 बजे से 03 बजे तक लगातार 6 घंटे का भुख हड़ताल किशनगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म सं० 1 पर किया। इस अवसर पर शाखा सचिव प्रदीप राम ने बताया कि आज का भुख हड़ताल पूरे भारत के मजदूर यूनियन के प्रत्येक शाखा द्वारा किया जा रहा है। यह भुख हड़ताल मुख्यत: न्यू पेंशन स्कीम को समाप्त कर 1 जनवरी 2004 से लेकर अब तक केन्द्र सरकार की नौकरियों में बहाल हुए सभी सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम के तहत लाना है। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए बताया कि 2004 के बाद से निर्वाचित विधायको और सांसदों को जब जीवन भर पेंशन मिल सकता है तो केन्द्र सरकार के कर्मचारी को क्यों नहीं ? इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष बिमल कुमार ने बताया कि आज का भुख हड़ताल न्यू पेंशन स्कीम की समाप्ति हेतु ए.आई.आर.एफ, हिन्द मजदूर सभा एवं एन.एफ. रेलवे मजदूर यूनियन के निर्णय पर किया गया है। वही प्रदीप कुमार दास सचिव NFRMU ने चेतावनी देते हुए केन्द्र सरकार को आगाह किया कि यदि न्यू पेंशन स्कीम को समाप्त कर केन्द्र सरकार के सभी कर्मचारियों को पुराने पेंशन स्कीम के अंतर्गत नही लाया जाता है, तो केन्द्रीय नेतृत्व के आदेश पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जायेगा। इस भुख हड़ताल में बड़ी संख्या में एन.एफ. मजदूर युनियन किशनगंज एवं दालकोला के कर्मचारी शामिल रेलवे हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button