*लोकसभा चुनाव में नेताओं को हेलिकॉप्टर से आता देख भीड़ लगा रहे लोगों से PK ने की अपील, कहा – बिहार के लोगों की हालत देखिए जिसे वोट देकर राजा बना रहे हैं वो हेलिकॉप्टर से घूम रहा है और आप और आपके बच्चें भिखारी बन सड़क पर घूम रहे हैं।….

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-पटना: जन सुराज पदयात्रा के दौरान जन सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि हम रास्ता में चलते हैं उस बीच जो मिल गया वो कहता है ऐ भैया नाली-गली बनवा दीजिए। पहनने के लिए कपड़ा नहीं है 2 सीट जोड़े दिलवा दीजिए। कुछ लोग तो कहते हैं कि उनके पास खाने को नहीं है बताये क्या दुर्दशा आपने अपना कर रखा है। जब देश आजाद हुआ तो गांधी अंबेडकर ने आपको राजा बनाने का अधिकार दिया। मगर जात धर्म में पड़ कर आप अपनी हालत ऐसी बना रखे हैं कि 5 सौ रुपए के लालच और मुर्गा भात के चक्कर में अपने आप को भिखारी बना लिए हैं।
वोट देकर राजा बनाएं आप और आज वो हेलिकॉप्टर पर चल रहा है और आप आपके बच्चे भिखारी बन कर सड़क पर घूम रहे हैं। बिहार के लोग आप अपनी समस्याओं को समझिए अगर नहीं सुधार लायेगा तो कोई बिहार को नहीं सुधार पाएगा।