ताजा खबरराजनीति

बाढ़-सुखाड़ का स्थाई निदान बहुउद्देश्यीय हाई डैम हैः भाकपा।..

कुणाल कुमार/पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने कहा है कि नदियों पर बराज का निर्माण कराने और तटबंधों को ऊंचा करने से बाढ़ का स्थायी निदान नहीं होगा।कोशी नदी का तटबंध टूटने पर ही तबाही मची है। बाढ़-सुखाड़ का स्थायी निदान कोशी, कमला और बागमती नदी पर नेपाल में बहुउद्देश्यीय हाई डैम का निर्माण कर किया जा सकता है। इसलिए बिहार सरकार केंद्र सरकार पर दबाव बनाकर कोशी, कमला और बागमती पर हाई डैम निर्माण कराये।
भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि बिहार में लगातार बाढ़-सुखाड़ की आपदा के लिए केन्द्र सरकार जिम्मेदार है। अगर केंद्र सरकार जानबूझकर कर नेपाल में कोशी, कमला और बागमती पर बहुउद्देश्यीय हाई डैम निर्माण की पहल नहीं कर रही है। अगर केन्द्र सरकार गंभीर रहती तो कब ही बहुउद्देश्यीय हाई डैम का निर्माण हो गया रहता। जब बाढ़ आती है हाई डैम निर्माण की बातें उठती हंै, फिर मामले को ठंढे बस्ते में डाल दिया जाता है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कोशी, कमला और बागमती नदी के उदगम स्थल पर बहुउद्देश्यीय हाई हैम निर्माण हेतु आन्दोलन करती आ रही है। भारत नेपाल सरकार से समझौता के आधार पर कुछ योजनाएं लागू भी हुई। परन्तु केन्द्र सरकार की कारपोरेट नीति का शिकार होकर हाई डैम निर्माण समझौता अधूरा है। भाकपा केन्द्र एवं बिहार सरकार से मांग करती है कि बिहार के आमलोगों के सामने उत्पन्न आपदा की स्थिति के मद्देनजर स्थायी समाधान के लिए बाढ़-सुखाड़ से निदान के लिए हुए सभी समझौते को लागू करें और बहुउद्देश्यीय हाई डैम का निर्माण कराया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!