District Adminstrationअपराधकिशनगंजताजा खबरदेशप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : भारत बंगलादेश सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान सीमा पर लगातार राष्ट्र विरोधी तत्वों के मंसूबों को कर रहे हैं नाकाम, घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गौरतलब हो की सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों द्वारा लगातार राष्ट्र विरोधी तत्वों के साथ साथ घुसपैठियों के खिलाफ पर कार्रवाई की जा रही है। उसी क्रम में चकगोपाल बीओपी पर तैनात 137वीं बटालियन के जवानों ने गुप्त सूचना पर आरोपी को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह तारबंदी को पार करने की कोशिश कर रहा था। गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक की पहचान बांग्लादेश के राजशाही जिला स्थित गोदागड़ी इटहर निवासी 30 वर्षीय मो० मलिक पिता-मो० मन्नान के रूप में की गई है।गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे अग्रतर कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button