ताजा खबर

सूचित किया जा रहा है कि न्यू पुनाईचक, पटना स्थित नागरिक सुरक्षा निदेशालय, बिहार, पटना के नियंत्रण कक्ष में अधिष्ठापित आपातकालीन सायरन प्रणाली का तकनीकी परीक्षण दिनांक 06.10.2026 को समय 01:00 बजे अपराह्न से 02:00 बजे अपराह्न के बीच किया जाना है।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जन-साधारण को सूचित किया जाता है कि इस क्रम में सायरन से निर्धारित परीक्षण ध्वनि (चेतावनी एवं हमला टलना, आदि) प्रसारित की जाएगी।

आमजन से अनुरोध है कि सायरन की आवाज सुनकर किसी प्रकार की अफवाह, भ्रम अथवा भय में न आएँ। यह आपातकालीन सायरन केवल तकनीकी परीक्षण के उद्देश्य से बजाया जाएगा। इस परीक्षण का किसी वास्तविक आपदा, हवाई हमलें, आगजनी, बाढ़, भूकंप अथवा किसी अन्य आपात स्थिति से कोई संबंध नहीं है। कृपया इस मौके पर घबराए नहीं एवं धैर्य बनाए रखें।

Related Articles

Back to top button