पारस एचईसी हॉस्पिटल में शुरू हुआ पेन मैनेजमेंट क्लिनिक, पुराने और जटिल दर्द का मिलेगा आधुनिक इलाज

रांची: लंबे समय से दर्द की समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। पारस एचईसी हॉस्पिटल, रांची ने अत्याधुनिक पेन मैनेजमेंट क्लिनिक की शुरुआत की है। इस क्लिनिक में पुराने और जटिल दर्द का आधुनिक तकनीकों के माध्यम से विशेषज्ञ इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।
हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार, क्लिनिक में नसों के दर्द, जोड़ों के दर्द, फ्रैक्चर के बाद होने वाले दर्द, बार-बार होने वाले सिरदर्द और रीढ़ से जुड़ी समस्याओं का उन्नत तकनीकों से उपचार किया जाएगा। यहां कंसल्टेंट (एनेस्थीसिया एवं पेन मैनेजमेंट) डॉ. कुमार दुश्यंत अपनी सेवाएं देंगे। मरीज प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक ओपीडी में परामर्श ले सकेंगे।
क्लिनिक में नर्व ब्लॉक एवं ट्रिगर प्वाइंट इंजेक्शन, पीआरपी एवं अल्ट्रासाउंड गाइडेड जॉइंट इंजेक्शन, स्पाइन पेन इंटरवेंशन, कैंसर पेन मैनेजमेंट और पेलिएटिव केयर जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन तकनीकों का उद्देश्य लंबे समय से दर्द से परेशान मरीजों को प्रभावी राहत देना और उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार लाना है।
हॉस्पिटल के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नीतेश कुमार ने कहा कि लंबे समय तक दर्द को नजरअंदाज करना गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। लगातार रहने वाला दर्द व्यक्ति की दैनिक गतिविधियों, कार्यक्षमता और मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि समय पर विशेषज्ञ से परामर्श लेकर उचित जांच और उपचार शुरू करना बेहद जरूरी है। पारस हेल्थ का यह नया पेन मैनेजमेंट क्लिनिक मरीजों को आधुनिक, सुरक्षित और प्रभावी उपचार उपलब्ध कराने के लिए समर्पित है।
अधिक जानकारी या अपॉइंटमेंट के लिए मरीज 8080808069 पर संपर्क कर सकते हैं.



