ताजा खबर
भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिवस के अवसर पर बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय, यशस्वी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की है।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू का जीवन संघर्ष, सादगी, सेवा और समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान, महिलाओं के सशक्तीकरण तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए निरंतर कार्य किया है। उनका व्यक्तित्व देश के करोड़ों नागरिकों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

