अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : भूमिविवाद को लेकर सभी थानों में थानाध्यक्ष एव सीओ द्वारा बैठक कर भूमि विवाद के कई मामलों का किया गया ऑन स्पॉट निष्पादन..

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देश के आलोक में जिले के सभी थानों में भूमि विवाद के मामलों पर त्वरित सुनवाई एवम ऑन स्पॉट निष्पादन को लेकर अंचलाधिकारियों एवम थानाध्यक्षो द्वारा बैठक कर सुनवाई की गई एवम कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया। विदित हो कि विभागीय निर्देश के आलोक में जिलाधिकारी द्वारा जिला स्तरीय बैठकों में निर्देश दिया जाता रहा है कि सभी सीओ एव थानाध्यक्ष प्रत्येक शनिवार को अनिवार्य रूप से भूमि विवाद को लेकर बैठक कर मामलों का त्वरित निष्पादन करेगे। इसी प्रकार पाक्षिक बैठक एसडीओ और एसडीपीओ निश्चित रूप से करे और अंचल से अग्रसारित भू विवाद मामलो पर सुनवाई करेंगे। विदित हो कि भूमि विवाद को लेकर ही अपराध की ज्यादातर घटनाएं होती है, साथ ही कई बार विधिव्यवस्था की भी समस्या उत्पन्न हो जाती है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button