अपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : सदर पुलिस ने गुप्त सूचना पर 7 बोतल विदेशी शराब के साथ रेलवे स्टेशन के समीप से दो को किया गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, सदर थाना की पुलिस ने शनिवार की देर रात रेलवे स्टेशन के समीप से 7 बोतल विदेशी शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया व्यक्ति संदीप पासवान, पिता-कमलेश कुमार पासवान सा०-गोपालपट्टी वार्ड संख्या 26 थाना व जिला कटिहार एवं संतोष साह रेलवे कॉलनी किशनगंज का रहने वाला है। कार्रवाई सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार यादव के द्वारा की गई। सदर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के समीप शराब की डिलीवरी की जाने वाली है। सूचना मिलते ही सदर थाने के सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार यादव मौके पर पहुंचे और नाटकीय ढंग 7 बोतल विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस यह पता लगा रही है कि शराब को कहां से लाया जाता था और कहां कहां शराब पहुंचाया जाता था। इससे पहले कब कब शराब लाया गया था। गिरफ्तार संदीप पासवान व संतोष साह को रविवार को मेडिकल कराकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button