ताजा खबरयोजनारणनीतिराजनीतिराज्य

पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्यों को नई गति देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं – ओम बिरला

नवेंदु मिश्र

राजस्थान – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि कोटा के पीपल्दा में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर मिला। इस दौरान क्षेत्रवासियों से मिले अपार स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद के लिए कृतज्ञ हूं। वर्षों से मिल रहा आपका यह स्नेह, विश्वास और सहयोग मुझे निरंतर जनसेवा तथा क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है।

पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क, पुल, शिक्षा, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र की कनेक्टिविटी सुदृढ़ हो रही है, जिससे आमजन, किसानों और युवाओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए हमारा यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!