राज्य

पीरो बार के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ।…

गुड्डू कुमार सिंह:-आरा। पीरो बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को यहां आयोजित एक समारोह के दौरान पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अनुमंडल के कार्यपालक दंडाधिकारी प्रेमलता कुमारी ने सैकडों अधिवक्ताओं की मौजूदगी में पीरो बार के नव निर्वाचित अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ,सचिव श्यामानंद पांडेय, सहायक सचिव रामबाबू राम, निर्मल कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष जय गोपाल पाण्डेय, कोषाध्यक्ष अरूण कुमार राय, कार्यकारिणी सदस्य शशि कुमार सुमन, कृष्ण कान्त तिवारी सहित अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। मौके पर सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। बार के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हित में निष्ठा के साथ काम करने का संकल्प दोहराया। शपथ ग्रहण समारोह में राज्य परिषद सदस्य वीरेन्द्र सिंह, निर्वाची पदाधिकारी मुकेश शर्मा , सहायक निर्वाची पदाधिकारी सुजीत कुमार राय, पूर्व अध्यक्ष अयोध्या तिवारी,पूर्व महासचिव सुरेश, अधिवक्ता धीरज कुमार, दिलीप कुमार, शैलेन्द्र सिंह, बरमेश्वर राय, भरत भूषण सिंह समेत सभी अधिवक्ता व सहायक मौजूद थे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!