पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पीयूष राज ने हासिल किया तीसरा स्थान
त्रिलोकी नाथ प्रसाद – पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (PCE) के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग शाखा के छात्र पीयूष राज ने बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी, पटना की परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
राज्य के 38 सरकारी और निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों के बीच हुई इस प्रतिस्पर्धा में पीयूष की सफलता को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
आज पटना के तरामंडल में आयोजित एक कार्यक्रम में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग (DSTTE), बिहार द्वारा विभिन्न कॉलेजों के 15 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया, जिनमें पीयूष राज भी शामिल थे।
कार्यक्रम के बाद पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के प्राचार्य प्रो. (डा.) मनोज कुमार ने कहा कि पीयूष की सफलता पूरे संस्थान के लिए गौरव का विषय है और यह अन्य छात्रों को भी प्रेरित करेगी।
पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग वर्ष 2017 से संचालित एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज है, जहाँ न्यूनतम शुल्क पर सभी प्रमुख शाखाओं की पढ़ाई और छात्रावास में Wi-Fi, गीज़र, CCTV, वॉशिंग मशीन जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं।


